12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
Homeराज्यबस्ती: दो पूर्व विधायक समेत 6 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई तीन...

बस्ती: दो पूर्व विधायक समेत 6 नेताओं को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा, फैसले के बाद सीधे भेजा जेल

Published on

बस्ती

उत्तर प्रदेश में बस्ती एमपीएमएल कोर्ट ने 2003 के एमएलसी चुनाव ने मारपीट मामले पूर्व विधायक संजय जयसवाल, पूर्व विधायक आदित्यविक्रम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्र्यंबक पाठक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेश सिंह, अशोक सिंह और इरफान को तीन साल की सजा सुनाई है। बता दें पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह की पत्नी कांचना सिंह सपा से एमएलसी की प्रत्याशी थी और बीजेपी से मनीष जयसवाल एमएलसी के प्रत्याशी थे। चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मनीष जयसवाल चुनाव जीते थे।

3 दिसंबर 2003 को मतगणना के दौरान सपा प्रत्याशी कांचना सिंह और उनके समर्थकों ने तत्कालीन डीएम अनिल कुमार द्वितीय पर चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था। इसी मामले में मतगणना स्थल पर डीएम से अभद्रता का आरोप लगा और प्रशासन ने 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई लोवर कोर्ट में लगातार चल रही थी।

एमपीएमएल कोर्ट से जेल भेजने का आदेश
लोवर कोर्ट में गवाही पूरी होने के बाद 6 आरोपियों को तीन साल की सजा सुनाई गई। सजा के खिलाफ सभी मुलजिम एमपीएमएल कोर्ट गए, जहां पर कोर्ट ने लोवर कोर्ट की तीन साल की सजा को बरकरार रखा। साथ ही सभी आरोपियों को हिरासत ने लेने का आदेश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर सभी मुलजिमों को हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया।

राजनीति पर भी लगा ब्रेक
2003 में सपा एमएलसी प्रत्याशी कंचना सिंह की मुकदमे के दौरान मौत हो चुकी है, उनके पति पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह पैरालिसिस की वजह से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। बाकी 5 मुलजिमों को कोर्ट के आदेश पर हिरासत में ले लिए गया। पूर्व विधायक संजय जयसवाल उस समय सपा प्रत्याशी कंचना सिंह के सपोर्ट में थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा का चुनाव जीता, फिर बीजेपी के टिकट पर रूधौली विधानसभा से चुनाव जीते।

बीते विधानसभा चुनाव में संजय जयसवाल बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और चुनाव हार गए थे। वहीं त्र्यंबक नाथ पाठक पिछले विधानसभा चुनाव ने हर्रया विधानसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे और चुनाव हार गए। महेश सिंह लगातार गौर ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। कोर्ट के तीन साल की सजा सुनाए जाने के बाद इन नेताओं के राजनीतिक भविष्य पर ब्रेक लग गया है। अब यह लोग चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।

हाईकोर्ट में अपील करने का विकल्प
एमपीएमएलए कोर्ट के शासकीय अधिवक्ता देवानंद सिंह ने बताया कि 2003 ने एमएलसी चुनाव में मतगणना को लेकर मारपीट हुई थी, जिस मामले में लोवर कोर्ट ने तीन साल की सजा सुनाई थी। इसको एमपी-एमएल कोर्ट ने बहाल रखा। अब सभी आरोपी जेल जाएंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में यह लोग जमानत के लिए अपील कर सकते हैं।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

राजस्थान आवासन मंडल की 255वीं बैठक: आमजन के लिए किफायती आवास और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार के कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व तथा नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर...

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान ने 335 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के 'मिशन रोजगार' के तहत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को...