14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यमोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले अजित पवार को बड़ा झटका,...

मोदी 3.0 के शपथ ग्रहण से पहले अजित पवार को बड़ा झटका, मंत्रिमंडल में कोई मंत्री नहीं, जानें वजह

Published on

मुंबई:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में मंत्री पद को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को एक मंत्री का पद मिला है लेकिन इसको लेकर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे दोनों ने ही दावेदारी कर दी है। ऐसे में अजित पवार के सामने संकट खड़ा हो गया है कि इस विवाद को कैसे निपटाएं? यही वजह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर संभावित मंत्रियों के साथ मीटिंग की तो इसमें एनसीपी की तरफ कोई मौजूद नहीं था। सुनील तटकरे रायगढ़ लोकसभा सीट से जीते हैं तो वहीं प्रफुल्ल पटेल राज्यसभा के सदस्य हैं।

महाराष्ट्र से कौन-कौन मंत्री बन रहा है?
नितिन गडकरी, बीजेपी
पीयूष गोयल, बीजेपी
रक्षा खडसे, बीजेपी
मुरलीधर मोहली, बीजेपी
प्रताप राव जाधव, शिव सेना
रामदास अठावले, आरपी (ए)

फडणवीस के पास पहुंचा मामला
सूत्रों की मानें तो मनी लॉन्ड्रिंग मामले के कारण बीजेपी एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को एनडीए सरकार में मंत्री बनाने की इच्छुक नहीं है। सुनील तटकरे एनसीपी के अकेले लोकसभा सांसद हैं। जिन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है, लेकिन दिल्ली में उनकी पार्टी के नेता ने उनका नाम रोक दिया है। इसके पीछे प्रफुल्ल पटेल बताए जा रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि इस पूरे मामले में अजित पवार को फैसला लेना होगा। लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे एनडीए की पहली बैठक में शामिल हुए थे। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थी। दोनों नेताओं ने पीएम मोदी के साथ चर्चा भी थी। इसके बाद जब संसदीय दल की बैठक सेंट्रल हाल में हुई थी। तब खुद अजीत पवार वहां पहुंचे थे। एनसीपी को मंत्रिमंडल में एक मंत्री पद मिला था, लेकिन प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे को लेकर पार्टी के अंदर विवाद होने पर किसी को जगह नहीं मिली है।

अजित पवार को बड़ा झटका
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अगर एनसीपी से किसी का एनडीए कैबिनेट में शामिल नहीं किया जाता हैतो , यह अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के लिए यह बड़ा झटका होगा। इससे एनसीपी कैडर का मनोबल और गिरेगा जो लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद पहले ही बड़े सदमे में है। दलील दी जा रही है कि कि अगर महायुति बेहतर प्रदर्शन करना चाहती है तो एनसीपी को शामिल करना महत्वपूर्ण है। इस मामले को लेकर एनसीपी नेताओं ने देवेंद्र फडणवीस ने भी बात की है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी ने राज्य की 4 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें एक सीट पर जीत हासिल की है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...