8.8 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यमोदी से पहले सिख बना था देश का PM, पर अब सेक्युलरिज्म...

मोदी से पहले सिख बना था देश का PM, पर अब सेक्युलरिज्म नहीं रहा: महबूबा

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर से ऋषि सुनक का हवाला देते हुए भारत में सेक्युलरिज्म खत्म होने की बात कही है। महबूबा ने आज मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘भाजपा ने देश के संविधान को कुचल दिया है।’ यही नहीं उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में सेक्युलरिज्म था, जो अब खत्म हो गया है। इससे पहले हमारे पास मुस्लिम राष्ट्रपति था और सिख पीएम था, लेकिन जब से नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है, तभी से स्थिति बिगड़ गई है। अब देश में मुसलमानों और दलितों को टारगेट करके लिंच किया जा रहा है।

महबूबा ने कहा कि हम नहीं चाहते कि इस देश में गोडसे और गुजरात मॉडल लागू हो। जम्मू-कश्मीर में विलय दिवस की छुट्टी को लेकर भी महबूबा ने हमला बोला। आज जम्मू-कश्मीर का भारत से जो रिश्ता बना दिया गया है, वह अवैध है। हम वही भारत चाहते हैं, जिसमें जम्मू-कश्मीर को 1947 में शामिल किया गया था। हमें आज का गोडसे-गुजरात मॉडल नहीं चाहिए। जम्मू-कश्मीर के विलय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए महबूबा ने कहा, ‘भारत में जम्मू-कश्मीर के विलय का दस्तावेज यह बताता है कि किस आधार पर यह हुआ था। हमें इस दिन छुट्टी की जरूरत नहीं है। हम चाहते हैं कि बस उस समझौते का सही से पालन किया जाएगा।’

‘आर्टिकल 370 के बिना भारत से जम्मू-कश्मीर का रिश्ता अवैध’
हम वह समझौता लागू होते देखना चाहते हैं, जिसका वादा 1947 में विलय के दौरान किया गया था। महबूबा ने कहा कि हम भारत के लोगों को बताना चाहते हैं कि भारत के साथ हमारा विलय कुछ शर्तों के साथ हुआ था। उन शर्तों को 5 अगस्त, 2019 को खत्म कर दिया गया था। आर्टिकल 370 के खात्मे से उस समझौते को तोड़ दिया गया। यदि उस विलय के समझौते को स्वीकार किया जाए तो फिर आर्टिकल 370 हटाने का फैसला अवैध है। उस आधार पर तो जम्मू-कश्मीर के साथ भारत का रिश्ता भी अवैध हो जाता है।

‘हमने पाकिस्तान की बजाय दिया था भारत का साथ’
महबूबा ने कहा कि हमने भारत के साथ जाना पसंद किया था। पाकिस्तान की बजाय हम भारत के साथ गए। लेकिन आज हमारे संसाधनों और पहचान को ही नष्ट किया जा रहा है। यही नहीं उन्होंने कहा कि विलय पत्र में तय शर्तों को लागू नहीं किया जाता है तो फिर जम्मू-कश्मीर के साथ भारत का रिश्ता ही अवैध है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...