7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यमोदी कैबिनेट के गठन से पहले, किसान नेता राकेश टिकैत क्या बोल...

मोदी कैबिनेट के गठन से पहले, किसान नेता राकेश टिकैत क्या बोल गए ?

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, तीसरी बार सरकार बन रही है, गठबंधन की सरकार बन रही है तो शायद पहले जैसी तानाशाही ना रहे सरकारों की, जिस तरह पहले रही है। इस बार कुछ नियंत्रण रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर पंजाब और हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन पर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि किसानों का ये आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि बातचीत की एकमात्र समाधान है. टिकैत ने कहा कि चंडीगढ़ में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की बैठक है. इस बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी. लेकिन फिलहाल एसकेएम इस आंदोलन में नहीं है. लेकिन एसकेएम की पूरी नजर है, जो घटनाक्रम हो रहा है, वो दुखद है. बातचीत होनी चाहिए.

‘सरकार खरीद गारंटी देने में हिचक क्यों रही है’
राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें स्पष्ट है. सरकार को गारंटी कानून बनाना चाहिए. सरकार हिचक क्यों रही है. प्रधानमंत्री ही कह दें कि हम दोबारा सरकार में आएंगे तो ये सारी चीजें करेंगे. MSP को लेकर कमेटी ने जो काम किया है, थोड़ी भी बात उससे आगे नहीं बढ़ी.

टिकैत ने कहा कि सरकार सबकी खरीद नहीं कर सकती, आप एक कानून बना दो कि व्यापारी इससे कम नहीं खरीदेगा. अगर व्यापारी को लगता है कि इससे नुकसान है तो वो न खरीदे. अगर मार्केट में अनाज सस्ता होगा, तो किसान उसका आपस में समाधान निकाल लेगा. बिहार की मंडियां चालू होनी चाहिए. वहां कोई मंडी नहीं है. वहां कृषि का प्लेटफॉर्म तोड़ दिया गया. बिहार में किसान धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. यही हाल पूरे देश का होना है. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उलझाकर रखना चाहती है. ये एक तरह से किसानों को बदनाम करने की साजिश है. ये नहीं चाहते कि कोई समाधान निकले.

रविवार को हुई थी चौथे दौर की वार्ता
बता दें कि रविवार को किसान नेताओं और केंद्र सरकार के मंत्रियों के बीच चौथे राउंड की बातचीत हुई थी. इस बैठक में कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मौजूद थे. इससे पहले केंद्र और किसानों के बीच 8, 12 और 15 फरवरी को भी बातचीत हुई थी. अब तक की बैठकें बेनतीजा ही रही हैं. हालांकि, रविवार को हुई चौथी बैठक में सरकार ने किसानों के सामने एक नया प्रस्ताव या यूं कहें कि ‘फॉर्मूला’ दिया है.

सरकार के इस प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया है. किसान नेताओं का कहना है कि सरकार ने जो प्रस्ताव दिया था, उसका नाप-तोल किया जाए तो उसमें कुछ भी नहीं है. सरकार के इस प्रस्ताव को लेकर किसान नेताओं ने सोमवार को शंभू बॉर्डर पर बैठक की थी.

किसानों की क्या है मांग?
किसानों की सबसे बड़ी मांग एमएसपी पर कानूनी गारंटी की है. किसानों का कहना है कि सरकार एमएसपी पर कानून लेकर आए. किसान एमएसपी पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग भी कर रहे हैं.किसान संगठनों का दावा है कि सरकार ने उनसे एमएसपी की गारंटी पर कानून लाने का वादा किया था, लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका.

स्वामीनाथन आयोग ने किसानों को उनकी फसल की लागत का डेढ़ गुना कीमत देने की सिफारिश की थी. आयोग की रिपोर्ट को आए 18 साल का वक्त गुजर गया है, लेकिन एमएसपी पर सिफारिशों को अब तक लागू नहीं किया गया है. और किसानों के बार-बार आंदोलन करने की एक बड़ी वजह भी यही है.इसके अलावा किसान पेंशन, कर्जमाफी, बिजली टैरिफ में बढ़ोतरी न करने, लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ित किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की मांग भी कर रहे हैं.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...