12.2 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यबेगम भी कम नहीं...बेशुमार दौलत की मालकिन है अतीक अहमद की पत्नी...

बेगम भी कम नहीं…बेशुमार दौलत की मालकिन है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन

Published on

नई दिल्ली

उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन उमेश पाल की हत्या के बाद से ही अंडरग्राउंड है। पुलिस की नजर से गायब शाइस्ता अंडरग्राउंड रहकर भी अतीक के अरबों के कारोबार को संभाल रही है। पुलिस को उसकी तलाश है, लेकिन वो अब तक पुलिस की पहुंच से दूर है। पुलिस ने उसपर 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है, लेकिन वो पकड़ी नहीं गई है। जानकारी के मुताबिक अतीक के जेल जाने के बाद से ही शाइस्ता पूरा कारोबार संभालती है। अतीक की मौत के बाद वो बिना किसी के नजर में आए उसका पूरा बिजनस चला रही है।

अरबों की दौलत
शाइस्ता रियल एस्टेट की बड़ी कारोबारी है। एसटीएफ को दिल्ली से लेकर यूपी और हरियाणा तक उसकी कई संपत्तियों की जानकारी मिली है। उसकी संपत्तियों की लिस्ट तैयार की जा रही है। उनके नाम पर कई कंपनियां है। उनकी अधिकांश संपत्ति प्रयागराज में है। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम में उनके नाम पर कई प्रॉपर्टी की जानकारी मिली है।

कई राज्यों में फैला कारोबार
शाइस्ता ने अपना कारोबार कई राज्यों में फैला रखा है। गुरुग्राम में फना एसोसिएटेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अतीक की पत्नी के नाम पर है। इसके अलावा गुरुग्राम में मेसर्स जाफरी ओसोसिएटेड लिमिटेड नाम से उसका रियल स्टेट का बड़ा कारोबार है। वहीं प्रयागराज में उनके नाम पर 700 हेक्टेयर में फैली अलीना सिटी अतीक की बेगम के नाम पर है। इतनी ही नहीं सैदपुर बख्शी में बना असाद सिटी, सैदपुर रेसिडेंशियल, रावतपुर का साईं विहार, लखनपुर का आवासीय योजना अतीक के नाम पर है, जिसकी कमान शाइस्ता संभालती है।

नामी-बेनामी संपत्ति की मालकिन
साल 2019 में चुनावी हलफनामे के मुताबिक अतीक अहमद की संपत्ति 25 करोड़ रुपये थी। ये तो कागजी संपत्ती थी, इसके अलावा उसने अवैध तरीके से वसूली कर अकूत संपत्ति बनाई, जो अब उसकी बेगम संभाल रही है। पिछले दो सालों में अतीक की करीब 1169 करोड़ की संपत्ति या तो सीज हो गई या उसपर बुल्डोजर चला। मीडिया रिपोर्टस की माने तो अतीक ने करीब 1200 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई थी।

Latest articles

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

भोपाल-इंदौर के रेस्टोरेंट्स में टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल आयकर विभाग द्वारा देशभर में चलाए गए सर्वे अभियान में रेस्टोरेंट कारोबार में बड़े...

अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं से चेन स्नेचिंग करने वाला गिरोह को पकड़ा

भोपाल अयोध्या नगर पुलिस ने महिलाओं को निशाना बनाकर चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह का...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...