8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्य16 नेताओं पर फिर से दांव, 12 महिलाओं को मौका, 11 नए...

16 नेताओं पर फिर से दांव, 12 महिलाओं को मौका, 11 नए चेहरे… TMC की लिस्ट से निकले सियासी संदेश

Published on

कोलकाता,

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश की सभी 42 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की. पार्टी ने इस सूची में कुछ मौजूदा सांसदों को उम्मीदवार नहीं बनाया है और पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान तथा कीर्ति आजाद जैसे कई नए चेहरों को शामिल किया गया है.

पार्टी ने इस लिस्ट में समाज के सभी तबकों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है जिसमें महिलाओं से लेकर मुस्लिम उम्मीदवार और एसटी-एसटी, तथा ओबीसी वर्ग के नाम शामिल है. पार्टी ने 16 मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया है और 11 ऐसे चेहरों को जगह दी है जो पहली बार पार्टी के लिए चुनाव लडेंगे. इस लिस्ट में 12 महिलाएं भी शामिल हैं. इसके अलावा पार्टी ने टिकट वितरण में जातिगत समीकरणों का भी पूरा ध्यान रखा है.

नुसूचित जाति के 10 उम्मीदवार
कुल 42 नामों की लिस्ट में 10 अनुसूचित जाति (एससी), 3 अनुसूचित जनजाति (एसटी), 2 अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 12 महिलाएं शामिल हैं. अनुसूचित जाति के जिन उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है उनमें कूचबिहार से जगदीश सी बसुनिया, जलपाईगुड़ी से निर्मल चौधरी रॉय, राणाघाट से मुकुट मणि अधिकारी, जॉयनगर से प्रतिमा मंडल, मथुरापुर से बापी हलदर, आरामबाग से मिताली बाग, बिष्णुपुर से सुजाता मंडल, बर्धमान पुरबा से डॉ शर्मिला सरकार, बोलपुर से असित कुमार मल और बोनगांव से विश्वजीत दास को टिकट दिया है.

6 मुस्लिम उम्मीदवार
पार्टी ने अपनी इस लिस्ट में पांच मुस्लिम उम्मीदवारों को भी जगह दी है जिनमें जंगीपुर लोकसभा सीट से खलीलुर्रहमान, मुर्शिदाबाद सीट से अबू ताहिर खान, उलूबेरिया सीट से सजदा अहमद, मालदा दक्षिण सीट से शाहनवाज अली रैहान और बरहामपुर लोकसभा सीट से क्रिकेटर युसूफ पठान और बशीरहाट लोकसभी सीट से नूर उल इस्लाम को जगह दी है.

अनुसूचित जनजाति
पार्टी ने तीन सीटों पर अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों को उतारा है जिनमें अलीपुरद्वार सीट से प्रकाश चिक बड़ाईक, दार्जिलिंग से गोपाल लामा और झारग्राम से कालीपाड़ा सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है.

ओबीसी उम्मीदवार
पार्टी ने अति पिछड़ा वर्ग यानि ओबीसी के दो उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है. इनमें कांथी लोकसभा सीट से उत्तम बारिक और पुरुलिया लोकसभा सीट से शांतिराम महतो को उम्मीदवार बनाया है.

11 नए चेहरे
पार्टी ने इस बार 11 नए चेहरों को टिकट दिया है जो पहली बार तृणमूल कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर लिए कोई चुनाव लड़ेंगे. इनमें गोपाल लामा, प्रसून बनर्जी, शाहनवाज अली रैहान, युसूफ पठान, रचना बनर्जी, मिताली बाग, देबांगशु भट्टाचार्य, कालीपाड़ा सोरेन, सुजाता मंडल, डॉ. शर्मिला सरकार और कीर्ति आजाद का नाम शामिल है.

12 महिलाओं को टिकट
जिन 12 महिलाओं को टिकट दिया गया है उनमें शामिल हैं-

कृष्णानगर से महुआ मोइत्रा
बारासात से काकोली घोष दस्तीदार
जॉयनगर (एससी) से प्रतिमा मंडल
कोलकाता दक्षिण से माला रॉय
उलूबेरिया से सजदा अहमद
बीरभूम से शताब्दी रॉय
जादवपुर से सायोनी घोष
हुगली से रचना बनर्जी
आरामबाग से मिताली बाग
मेदिनीपुर से जून मालिया
बर्धमान पूर्ब से डॉ. शर्मिला सरकार
बिष्णुपर से सुजाता मंडल
कांग्रेस की प्रतिक्रिया

टीएमसी की इस लिस्ट पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “हमारे दरवाजे हमेशा खुले हैं और नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया से पहले कभी भी गठबंधन हो सकता है.” वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कई बार पश्चिम बंगाल में टीएमसी के साथ सीट-बंटवारे को लेकर सम्मानजनक समझौता करने की इच्छा व्यक्त कर चुकी है.
वाराणसी,

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...