4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यपंजाब के जालंधर में गरजा भगवंत मान का बुलडोजर, लेडी तस्कर की...

पंजाब के जालंधर में गरजा भगवंत मान का बुलडोजर, लेडी तस्कर की अवैध इमारत मिट्टी में मिली

Published on

जालंधर

पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस ने एक बार फिर सख्त कदम उठाया है। जालंधर के नकोदर के अधीन आने वाले फैसला गांव में रविवार को एक महिला ड्रग तस्कर की अवैध इमारत को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व देहात के एसएसपी गुरमीत सिंह ने किया। महिला की पहचान जसविंदर कौर उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। जो वर्तमान में फरार चल रही है। इनके खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग तस्करी के मामले और एक हत्या का केस भी शामिल है।

अवैध इमारत को ढहाया
एसएसपी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले रूड़का कलां के बीडीपीओ ने एक शिकायती पत्र लिखकर सूचित किया था कि जसविंदर कौर ने अपने पति के साथ मिलकर 3.30 मरले की जमीन पर अवैध रूप से इमारत बनाई थी। बीडीपीओ की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार को इस इमारत को गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि जसविंदर कौर और उसके पति के खिलाफ कुल 20 मामले दर्ज हैं। इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग तस्करी के मामले और एक हत्या का केस भी शामिल है।

नशा तस्करों से जुड़ी 35 से 40 करोड़ की संपत्ति सीज
देहात पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में नशा तस्करों से जुड़ी 35 से 40 करोड़ रुपये की संपत्ति को सीज किया है। एसएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ने वाली इस मुहिम के तहत तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बीडीपीओ ने देहात पुलिस संग की कार्रवाई
वहीं, गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि यह इमारत पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी। उन्होंने कहा कि चार-पांच महीने पहले नई पंचायत के गठन के बाद बीडीपीओ को इस अवैध कब्जे की शिकायत दी थी। इसके बाद बीडीपीओ ने देहात पुलिस के सहयोग से इस इमारत को ध्वस्त करवाया।

नशा तस्करी के खिलाफ चल रहा अभियानपंजाब पुलिस की यह कार्रवाई नशा तस्करी के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत तस्करों की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...