25.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यआयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

Published on

इंदौर।
इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों पर शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई सुबह-सवेरे शुरू की गई, जिसमें करीब एक दर्जन से अधिक वाहनों में पहुंचे आयकर अधिकारियों की टीम ने विभिन्न ठिकानों पर जांच की। सूत्रों के अनुसार, गोयल के सपना-संगीता रोड स्थित आवास एवं कार्यालय में दस्तावेजों और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। आयकर विभाग की टीम कंपनी से जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड, लेन-देन और टैक्स से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग द्वारा आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड इंदौर की एक प्रमुख निर्माण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। कंपनी की स्थापना वर्ष 1986 में हुई थी।

Read Also: भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

वर्ष 2005 में यह प्राइवेट लिमिटेड बनी और बाद में इसका स्वरूप बदला गया। कंपनी सड़क, राजमार्ग, पुल और इमारतों के निर्माण के साथ-साथ आरएमसी (रेडी मिक्स कंक्रीट) की आपूर्ति, टोल कलेक्शन और इंदौर सहित अन्य शहरों में रियल एस्टेट व आवासीय परियोजनाओं के संचालन से जुड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को कंपनी के कामकाज, बड़े पैमाने पर लेन-देन और टैक्स संबंधी मामलों में गड़बड़ी से जुड़ी कुछ सूचनाएं मिली थीं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की गई। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही छापेमारी के निष्कर्ष सामने आ सकेंगे।

Latest articles

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...