9.6 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यभूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र, सैलजा या सुरजेवाला... हरियाणा में कांग्रेस जीती तो...

भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र, सैलजा या सुरजेवाला… हरियाणा में कांग्रेस जीती तो CM चेहरा कौन?

Published on

चंडीगढ़

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा सीट के लिए शनिवार शाम को एग्जिट पोल जारी हुए। इसके मुताबिक, 10 साल से हरियाणा की सत्ता पर काबिज बीजेपी को झटका लग सकता है और कांग्रेस की प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बन सकती है। हालांकि, रविवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ‘8 अक्टूबर को हम सरकार बनाने जा रहे हैं। जनता देगी जवाब और ये (कांग्रेस) कहेंगे ईवीएम है खराब। एग्जिट पोल का अपना सिद्धांत होता है और उनकी अपनी व्यवस्था होती है, लेकिन हम जमीन पर काम करते हैं। हमारे नेता सीधे जनता से जुड़े होते हैं। हरियाणा की जनता चाहती है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आए। हम तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।’ उधर, अब बड़ा सवाल यह उठना लगा है कि अगर एग्जिट पोल नतीजों में बदलता है तो कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा।

ये चार प्रमुख दावेदार
भूपेंद्र सिंह हुड्डा: हरियाणा में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री की रेस में कई नेताओं का नाम चल रहा है। सबसे पहला नाम है भूपेंद्र सिंह हुड्डा का है, जो 10 साल तक हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी के लिए जमकर प्रचार किया था। इस दौरान 10 में से पांच सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

कुमारी सैलजा: दूसरा नाम इस लिस्ट में कुमारी सैलजा का है, जो एक दलित चेहरा हैं। वह वर्तमान में सिरसा लोकसभा सीट से सांसद हैं और उनका नाम भी सीएम की रेस में शामिल है। उनकी गांधी परिवार से नजदीकी भी जगजाहिर है। वह हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

दीपेंद्र हुड्डा: इस लिस्ट में तीसरा नाम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा का है, जो वर्तमान में रोहतक से सांसद हैं। अगर भूपेंद्र सिंह हुड्डा सीएम की रेस से बाहर होते हैं, तो पार्टी उनके नाम पर विचार कर सकती है।

रणदीप सिंह सुरेजवाला: चौथा नाम रणदीप सिंह सुरजेवाला का है। राज्यसभा सांसद और महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला का भी नाम सीएम पद की रेस में शामिल है। इसके अलावा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भान के नाम की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि अगर पार्टी किसी दलित चेहरे के नाम पर आगे बढ़ती है, तो वह भी इस रेस में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर शनिवार (5 अक्टूबर) को मतदान हुआ था, जबकि नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

Latest articles

नीलबड़ में विसर्जन घाट निर्माण के लिए वर्क प्लॉन जल्द करें तैयार— महापौर

भोपाल ।महापौर मालती राय ने बुधवार को नीलबड़ में प्रस्तावित विसर्जन घाट निर्माण स्थल...

आज वीडियो काफ्रेंसिंग से जुडेंगे प्रदेशभर के निगम कमिश्नर, डिवीजनल ज्वाइंट डायरेक्टर सहित सीईओ

भोपाल ।प्रदेशभर के निगम आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास के संभागीय संयुक्त संचालक, अधीक्षण...

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...