8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यआतंकी हमले के 14 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन, पहलगाम SHO...

आतंकी हमले के 14 दिन बाद जम्मू-कश्मीर में बड़ा एक्शन, पहलगाम SHO को हटाया गया, कई अन्य के भी तबादले

Published on

श्रीनगर

पहलगाम आतंकी हमले के दो हफ्ते बाद जम्मू-कश्मीर में स्थानीय स्तर पर बड़ा एक्शन हुआ है। NIA की जांच के बीच अनंतनाग जिले के एसएसपी ने छह पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। 22 अप्रैल को बैसरन वैली में आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ हुए थे। आतंकी हमले 14 दिन के बाद स्थानीय स्तर पर पहला बदलाव है जब वहां के पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पहलगाम में तैना इंस्पेक्टर रियाज अहमद का भी तबादल किया है। अब उन्हें अनंतनाग भेज दिया गया है। नए आदेश में अब पीर गुलजार अहमद को पहलगाम का एसएसओ बनाया गया है।

तीन थानों में नए एसएचओ
पहलगाम के एसएसपी आईपीएस अमृतपाल सिंह ने स्थानीय स्तर पर छह पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें तीन एसचओ की बदली है। आदेश के बाद अब कोकरनाग, पहलगाम और श्रीगुफवारा में नए एसएचओ की तैनाती की गई है। पहलगाम के मिनी स्विटजरलैंड कहे जाने वाले बैसरन वैली में 22 अप्रैल को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। इसमें आतंकवादियों ने धर्म पूछकर टूरिस्ट को मारा था। आतंकियों की फायरिंग में कुल 26 लोगों की मौत हुई थी। इसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक शामिल था।

ट्रांसफर आदेश में क्या है
एसएसपी अन्नतनाग ने एक आदेश में पहलगाम के थानेदार इंस्पेक्टर रेयाज अहमद को जिला पुलिस लाइन में भेजा गया है। इस आदेश के अंत में यह भी लिखा गया कि एएसपी कैंप अशमुकाम में आगे की ड्यूटी के लिए अटैच किए जाते हैं। इसके अलावा जिला पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर पीर गुलजार अहमद को पहलगाम का नया थानेदार लगाया गया है। अब्दुल रशीद को लाइन से अशमुकाम, निसार अहमद को लाइन से श्रीगुफवारा में लगाया गया। सलेन्द्र सिंह को श्रीगुफवारा से लाइन तथा परवेज अहमद को लाइन से कोकरनाग का थानेदार लगाया गया है।

अनंतनाग जिले में आता है पहलगाम
पहलगाम केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आता है। यह अनंतनाग से करीब 45 किलोमीटर दूर लिद्दर नदी पर बसा हुआ है। पहलगाम कश्मीर को एक प्रमुख टूरिस्ट स्पॉट है। यह अमरनाथ यात्रा का अहम पड़ाव है। अमरनाथ यात्रियों के लिए बेस कैंप पहलगाम में ही बनता है। अमरनाथ यात्रा के बेस कैंप की वजह से भी पहलगाम दुनियाभर में चर्चित है। पहलगाम अपने शंकुधारी वनों के प्रसिद्ध है। पहलगाम की श्रीनगर से दूरी 95 किलोमीटर है।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...