13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यबदायूं में इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसवालों पर फर्जी एनकाउंटर की कोशिश का...

बदायूं में इंस्पेक्टर समेत 12 पुलिसवालों पर फर्जी एनकाउंटर की कोशिश का बड़ा आरोप, कोर्ट में शिकायत दर्ज

Published on

बदायूं

उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के रियोनाई गांव के प्रेमपाल ने बिल्सी थाने के इंस्पेक्टर, चार दारोगा सहित 12 लोगों के खिलाफ फर्जी एनकाउंटर के प्रयास का आरोप लगाते हुए स्पेशल न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है। प्रेमपाल का कहना है कि मैंने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी, विरोधियों से मिलकर मेरे खिलाफ पुलिसने झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया और गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिसने इस दौरान एनकाउंटर करने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक कोर्ट में दर्ज कराए परिवाद में बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के गांव रियोनाई निवासी प्रेमपाल का कहना है कि वह 10 अप्रैल 2025 को वह अपने मामा रेशम पाल के घर ग्राम सिरासौल सीताराम पट्टी थाना बिल्सी गया था। वहां मामा के गांव के ही माखन, पप्पू, उपेन्द्र और अतुल ने आकर उससे गाली गलौज की। मैने बिल्सी थाने में इसकी शिकायत की।

जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर मारा-पीटा
आरोप है कि थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर, उप निरीक्षक रामसेवक सिंह राठौर, उप निरीक्षक मुनेंद्र सिंह, उप निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, कांस्टेबल धर्मेंद्र,कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल रविंद्र सिंह आदि ने उन्हें जबरन पकड़ लिया। थाने में बंद कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। गाली गलौज की, पट्टे से पीटा, उसको काफी चोट लगी। दूसरे दिन कराए गए मेडिकल परीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में उसकी चोटों का रिपोर्ट में उल्लेख नहीं किया।

फर्जी केस में भेजा जेल
कहा कि पुलिसकर्मियों ने आरोपियों से मिलकर उसके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया और चालान कर जेल भिजवा दिया। जेल में भी उसका मेडिकल परीक्षण और इलाज नहीं कराया गया। आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी उसे लेकर एनकाउंटर करने के लिए कई जगह लेकर गए। सीसीटीवी फुटेज में सब कैद है। प्रेमपाल ने कोर्ट में कहा कि जमानत से जेल से छूटने पर उसने अपना मेडिकल परीक्षण कराया और कोर्ट में परिवाद दायर कराया। कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...