18.5 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराज्यउमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर में सामने आया बीजेपी नेता...

उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मर्डर में सामने आया बीजेपी नेता के भाई का नाम

Published on

प्रयागराज,

संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. पुलिस इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावरों की तलाश कर रही है. मामले में अब बड़ा और सनसनीखेज खुलासा हुआ है. हत्याकांड में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्य्क्ष राहिल हसन के भाई गुलाम हसन का नाम सामने आया है. उसे नामजद भी किया गया है.

गुलाम को पार्टी से हटाया जा चुका है- बीजेपी जिलाध्यक्ष
हत्याकांड में गुलाम हसन का नाम आने के बाद बीजेपी जिलाध्यक्ष गणेश केसरवानी ने फोन पर हुई बातचीत के दौरान बताया कि गुलाम को पार्टी से हटाया जा चुका है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई लेटर जारी नहीं किया गया है.

एक बदमाश दुकान में कर रहा था उमेश का इंतजार
बता दें कि उमेश पाल और उनके गनर संदीप निषाद की हत्या महज 44 सेकंड के भीतर कर दी गई थी. बेखौफ बदमाशों में से एक बदमाश उमेश का पास की दुकान में इंतजार कर रहा था. उमेश के गाड़ी से उतरते ही शूटर्स ने फायरिंग कर दी थी. सुरक्षा गार्ड संदीप निषाद ढाल बने तो उनको भी गोली मार दी.

घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, गोली लगने के बाद उमेश पाल घर की तरफ भागे, लेकिन बदमाशों ने पीछा करते हुए तंग गली में घुसकर फायरिंग और बमबारी की. वहीं, गोली लगने से कार के पास गिर पड़े गनर संदीप निषाद भी गली की ओर भागे, जिनको निशाना बनाते हुए बदमाशों ने गली में बम मार दिया. फिर घायल अवस्था में संदीप, उमेश के घर के बाहर गिर पड़े.

Latest articles

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल

एमपी में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज; बीजेपी चल सकती है 'सवर्ण' दांव, तीसरी...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

More like this

मुख्यमंत्री साय का ‘त्वरित एक्शन’: कोसरंगी जन चौपाल में महिलाओं से किया वादा मात्र 24 घंटे में हुआ पूरा; बांटी गईं 50 निःशुल्क सिलाई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के "सुशासन और त्वरित न्याय" के संकल्प की...

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: सत्र 2025-26 के द्वितीय चरण की मेरिट सूची जारी, चयनित अभ्यर्थी 10 जून तक ले सकेंगे जॉइनिंग

जयपुर। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना' के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज...

मुख्यमंत्री कार्यालय में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र पर हुआ बड़ा संवाद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और सीएम भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया 'डबल इंजन'...