12.2 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराज्यबिहार : पारिवारिक रंजिश में मामी ने दो मासूम भांजों को उतारा...

बिहार : पारिवारिक रंजिश में मामी ने दो मासूम भांजों को उतारा मौत के घाट, एक को दिया जहर, दूसरे को पटका

Published on

रोहतास,

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के धरकंधा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक रंजिश के चलते नेहा देवी नाम की महिला ने पहले 3 साल के भांजे सत्यम को दूध में जहर देकर मार डाला, फिर 4 महीने के बच्चे को पटककर मौत के घाट उतार दिया.

14 फरवरी को 3 वर्षीय सत्यम की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने शक जताया और पुलिस में मामला दर्ज कराया. जांच के दौरान पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की, तो आरोपी नेहा देवी ने दोनों बच्चों की हत्या करने की बात कबूल लिया. घटना के सामने आने के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मामी ने जहर देकर भांजे को मारा
आरोपी नेहा देवी ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उसने खुशबू कुमारी के 4 महीने के बेटे को पटककर मार दिया था, लेकिन परिवार ने इसे ठंड से मौत बता दिया. इसके बाद 3 साल के सत्यम को भी दूध में जहर देकर मार दिया गया.

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया
इस घटना पर दिनारा पुलिस ने नेहा देवी और मृतक बच्चों की चचेरी नानी गुलाबों देवी को गिरफ्तार कर लिया. बिक्रमगंज के एसडीपीओ कुमार संजय ने बताया कि यह पूरी वारदात पारिवारिक रंजिश का नतीजा थी.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this