8.5 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यबिहार : सुहाग की सेज पर धोखा! तरबूज खाते ही कमरे से...

बिहार : सुहाग की सेज पर धोखा! तरबूज खाते ही कमरे से चिल्लाते हुए निकाला मंटू, और फिर मिनटों में…

Published on

गयाजी:

बिहार में एक पत्नी ने अपने पति को तरबूज में जहर मिलाकर खिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। गयाजी जिले के डोभी थाना क्षेत्र के केशापी गांव की घटना है। 22 वर्षीय लखिया देवी ने अपने 25 वर्षीय पति मंटू यादव की जान ले ली। मंटू को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लखिया देवी और उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच जारी है। मंटू यादव की भौजाई (भाभी) पूजा देवी ने बताया कि मंटू की शादी 2022 में लखिया देवी से हुई थी। लखिया, झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र के बेला गांव के खेमन यादव की बेटी है। शादी के बाद लखिया ज्यादातर समय अपने मायके में ही रहती थी। वो एक महीने पहले ही अपने पति के पास आई थी।

सुहाग की सेज पर धोखा!
बताया जा रहा है कि घटना से दो दिन पहले मंटू और लखिया के बीच झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद मंटू ट्रक पर खलासी का काम करने चला गया था। सोमवार को लखिया ने मंटू को फोन करके बुलाया। वो खुद डोभी से मंटू को साथ लेकर आई। दोनों घर के कमरे में बंद हो गए। कुछ देर बाद मंटू के चिल्लाने की आवाज आई। मंटू ने दरवाजा खुलवाया और अपने परिवार वालों से कहा, ‘हमें बहुत बेचैनी हो रही है, यह तरबूज में कोई चीज मिलाकर हमको खिला दी है।’ इसके बाद लखिया के मायके वालों को सूचना दी गई।

तरबूज में जहर देकर मर्डर
सूचना मिलने पर मंटू के ससुर, सास और साले उसे ऑटो से डोभी पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) ले गए। वहां डॉक्टर ने मंटू को मृत घोषित कर दिया। बाद में, घटना की सूचना डोभी थाना को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मंटू की पत्नी, सास और ससुर को हिरासत में ले लिया। उन्हें थाने ले जाया गया। डोभी थानाध्यक्ष (SHO) मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि मंटू की मौत कैसे हुई। फिलहाल, पुलिस हिरासत में ली गई पत्नी से पूछताछ कर रही है।

एक महीने पहले आई थी ससुराल
ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि लखिया ने ऐसा क्यों किया? क्या उनके बीच पहले से कोई विवाद था? क्या लखिया ने किसी के कहने पर ऐसा किया? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस ढूंढ रही है। ये घटना रिश्तों में विश्वास और प्रेम की कमी को दिखाती है। इस घटना ने पूरे गांव को हिला कर रख दिया है। लोग हैरान हैं कि एक पत्नी अपने पति की जान कैसे ले सकती है?

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...