9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बीजेपी की बढ़ी टेंशन,...

बिहार : लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में बीजेपी की बढ़ी टेंशन, बना रही खास रणनीति

Published on

नई दिल्ली

जैसे ही लोकसभा चुनाव अंतिम चरण में प्रवेश कर रहा है बीजेपी इसमें अपना पूरा जोर लगा रही है। बिहार में भगवा दल कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। पार्टी ने आखिरी चरण में खास रणनीति पर फोकस कर रही है। बात अगर बिहार की करें तो पार्टी नेतृत्व राज्य में अपने समर्थन में जातीय असंतुलन के कारण संभावित झटके को रोकने के लिए डैमेज कंट्रोल मिशन पर हर संभव प्रयास कर रहा है। राज्य में मगध-शाहाबाद क्षेत्र में अंतिम चरण आठ संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। 2019 में, एनडीए ने यह सभी आठ सीटें जीती थीं। इसमें बीजेपी ने पांच और सहयोगी जेडीयू ने तीन सीटें जीती थीं। हालांकि, 2020 के विधानसभा चुनावों के दौरान, राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने इस क्षेत्र में एनडीए से बेहतर प्रदर्शन किया। अब 2024 में राजनीतिक समीकरण और जमीनी हालात में थोड़ा बदलाव होता दिख रहा है।

बीजेपी से दूर हो रहा कुशवाहा समुदाय
हालांकि, जातिगत आधार पर एक स्पष्ट विभाजन आकार ले रहा है। यहां जदयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार का मजबूत समर्थन आधार हुआ करने वाला कुशवाह समुदाय एनडीए से दूर जा रहा है। ऐसा लगता है कि इस समुदाय में बीजेपी के प्रति अविश्वास पैदा हो गया है। पार्टी ने किसी भी कुशवाहा उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। यह तब है जब राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सामुदायिक नेता उपेन्द्र कुशवाह काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए के उम्मीदवार हैं। दरअसल, राजनीतिक पर्यवेक्षकों के मुताबिक, एनडीए के सामने कुशवाहों की समस्या की जड़ काराकाट है। पूर्व बीजेपी नेता और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।

इन सीटों पर दिखेगा असर
बीजेपी ने पवन सिंह को निष्कासित कर दिया है। हालांकि, राजपूत समुदाय के मतदाता उनके साथ खड़े दिख रहे हैं। अब, कुशवाह समुदाय के बीच यह धारणा है कि सिंह, उपेन्द्र कुशवाह को हराने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और बाद में बीजेपी में शामिल हो जाएंगे। पर्यवेक्षकों ने कहा कि कुशवाहों की बदलती निष्ठा का असर आरा, बक्सर, जहानाबाद और पाटलिपुत्र की आसपास की सीटों पर महसूस किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जहानाबाद में भूमिहार समुदाय के मतदाताओं का एक वर्ग जदयू सांसद चंद्रेश्वर चंद्रवंशी से नाखुश है। भूमिहार समुदाय के लोग बसपा उम्मीदवार अरुण कुमार या निर्दलीय आशुतोष कुमार के साथ जाने की योजना बना रहा है। इन घटनाक्रमों से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए भाजपा नेतृत्व हरकत में आ गया है। इसके शीर्ष नेता अब मगध क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

पीएम मोदी की तीन रैली
पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पाटलिपुत्र, बक्सर और काराकाट में तीन रैलियों को संबोधित किया। शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने क्रमशः भाजपा और जदयू उम्मीदवारों के लिए आरा और जहानाबाद में दो रैलियों को संबोधित किया। रविवार को, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काराकाट, आरा और नालंदा में तीन सार्वजनिक बैठकों को संबोधित किया।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...