9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यBihar: सख्ती के बावजूद महिला कांस्टेबल ने वर्दी में बनाई Reel, DIG...

Bihar: सख्ती के बावजूद महिला कांस्टेबल ने वर्दी में बनाई Reel, DIG ने दिए कार्रवाई का आदेश

Published on

बेगूसराय,

बिहार पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बावजूद वर्दी में रील बनाने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं. बेगूसराय पुलिस लाइन में कार्यरत एक महिला सिपाही का वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्दी में फिल्मी गानों पर रील बनाती नजर आ रही है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था.

19 अक्टूबर को बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी विकास कुमार ने नगर थाने का निरीक्षण किया था और सख्त निर्देश दिए थे कि वर्दी में रील बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बावजूद यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की सख्ती पर सवाल उठ रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं कि एक तरफ अपराधी बेलगाम हैं और पुलिसकर्मी मजे से रील बनाने में व्यस्थ हैं.

महिला कांस्टेबल ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
वायरल वीडियो में महिला सिपाही नगर थाना पुलिस लाइन समेत कई अन्य जगहों पर फिल्मी गानों पर रील बनाती दिख रही है. बताया जा रहा है कि महिला सिपाही ने कुछ महीनों में कई रील अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की थीं, जिन्हें अब डिलीट कर दिया गया है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है.

डीआईजी ने दिए कार्रवाई के आदेश
‘मेरा दिल भी कितना पागल है, अब दिल पागल होने के बाद बड़ी उदास है जिंदगी कोई तो साथी चाहिए. जैसे गानों पर महिला कांस्टेबल ने रील बनाई थी. वायरल होने के बाद उन्हें डीलीट कर दिया गया. बता दें, 19 अक्टूबर को डीआईजी विकास कुमार ने नगर थाने के निरीक्षण के दौरान साफ तौर पर कहा था कि अगर कोई भी पुलिसकर्मी वर्दी में रील बनाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा था कि वर्दी में अगर कोई रील बनाते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...