3.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबिहार: दानापुर में मामूली झगड़े ने लिया हिंसक रूप, युवक की पीट-पीट...

बिहार: दानापुर में मामूली झगड़े ने लिया हिंसक रूप, युवक की पीट-पीट कर हत्या, पुलिसकर्मी भी जख्मी

Published on

पटना,

बिहार की राजधानी पटना में मामूली बात पर झगड़े के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. दरअसल हत्या की ये वारदात दानापुर के लखानी विगाहा मठ इलाके में सोमवार को हुई.न्यूज ऐजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुए झगड़े में 20 साल के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया. पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह दो गुटों के बीच एक छोटी सी बात पर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई. इस दौरान, स्थानीय निवासी विशाल कुमार (20) को पड़ोसियों ने बुरी तरह से पीट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां मौजूद भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. पथराव के दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया और एक पुलिस वाहन को भी क्षति पहुंचाई गई. घटना के बाद स्थिति को काबू में करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तुरंत मौके पर बुलाया गया. पुलिस ने इलाके में स्थिति को नियंत्रित कर लिया और जांच शुरू कर दी है. मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस झगड़े की पूरी वजह और अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है. स्थानीय लोग इस हिंसक झगड़े से दहशत में हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं पुलिस का कहना है कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा दिलाई जाएगी.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...