5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यबिहार:रात में हुई पार्टी और सुबह में मिली BJP नेता की लाश,...

बिहार:रात में हुई पार्टी और सुबह में मिली BJP नेता की लाश, ब्लाइंड केस के लिए स्पेशल टीम

Published on

अररिया:

भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा का निजी आवास से कुछ दूरी पर एक मकान में संदिग्ध हालत में शव मिला। ये सबकुछ नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में एक मकान में हुआ। भाजपा नेता के शव मिलने की जानकारी के बाद बड़ी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका व्यक्त की। भाजपा कार्यकर्ता मौके पर एसपी के बुलाने की मांग करने लगे। जिसके बाद मौके पर एसपी अमित रंजन पुलिस अधिकारियों के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अगल-बगल के इलाकों का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराना सहित बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा नेताओं ने शव को सीढ़ी के पास संदिग्ध हालात में देख हत्या की आशंका व्यक्त की।

बिहार में बीजेपी नेता की लाश मिली
राजीव कुमार झा उर्फ पप्पू झा लंबे समय से भाजपा जुड़े हुए थे। मूल रूप से अररिया के जहानपुर के रहने वाले पप्पू झा नगर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड संख्या नौ में अपना मकान बनाकर रहते थे। लेकिन उनका शव उनके मकान में नहीं बल्कि मकान से थोड़ी दूरी पर कलियागंज के प्रकाश गुप्ता के मकान में संदिग्ध हालत में मिली। मकान का मुख्य गेट अंदर से बंद था। मकान को खरहैया बस्ती के रहने वाले प्रदीप कुमार मिश्र उर्फ टुल्लू मिश्र किराए पर लेकर वहां कार्यालय चलाते थे।

रात में हुई पार्टी, सुबह में मिली बीजेपी नेता की लाश
स्थानीय लोगों के अनुसार,रात में चार लोग परिसर में मौजूद थे।किरायेदार प्रदीप मिश्र उर्फ टुल्लू मिश्र ने बताया कि बुधवार के शाम शिवपुरी के रोशन ठाकुर, सुनील झा ने उनसे मकान का चाभी लिया था। गुरुवार को सुबह जब रोशन ठाकुर को फोन किया गया तो रोशन ठाकुर ने बताया कि पप्पू झा उसी मकान में हैं और चाभी उन्हीं के पास है। इसके बाद गुरुवार की दोपहर टुल्लू मिश्र साफ सफाई के लिए मजदूर को लेकर वहां पहुंचे तो पाया कि मकान का मुख्य गेट में ताला लगा है और सीढ़ी वाला गेट खुला है। काफी आवाज लगाने के बावजूद जब कोई नहीं निकला तो मजदूर को चहारदीवारी से कूद कर अंदर भेजा गया। लेकिन सीढ़ी के पास लाश देखते ही मजदूर सन्न रह गए। इसके बाद 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक पप्पू झा की बाइक भी परिसर में ही लगी थी।

पार्टी में क्या हुआ था? यही बड़ा सवाल
अगल बगल के लोग दबी जुबान में बीती रात मकान में कई लोगों के होने की बात करते हुए पार्टी मनाए जाने और शोरगुल होने की बात कह रहे हैं। मौके पर पहुंचे नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव ने संदिग्ध हालत में शव मिलने की बात करते हुए हत्या की आशंका व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पप्पू झा भाजपा के काफी पुराने कार्यकर्ता थे और संगठन में कई महत्वपूर्ण पद पर रहकर अपनी जिम्मेवारियों का निर्वहन किया था। ऐसे में समर्पित कार्यकर्ता का इस तरह चला जाना भाजपा परिवार के लिए जिला में अभूतपूर्व क्षति है।उन्होंने मामले की आधुनिक तरीके से गंभीरतापूर्वक जांच किए जाने की मांग की। वहीं मौके पर पहुंचे एसपी अमित रंजन ने बताया कि पप्पू झा का शव संदिग्ध हालत में मिला है।आधुनिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया जा रहा है।जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...