8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यबीजेपी ने माना पाटीदार आंदोलन से 2017 के गुजरात चुनाव में हुआ...

बीजेपी ने माना पाटीदार आंदोलन से 2017 के गुजरात चुनाव में हुआ था पार्टी को नुकसान

Published on

नई दिल्ली

बीजेपी ने माना कि गुजरात में पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पाटीदार आंदोलन की वजह से नुकसान उठाना पड़ा था। एनबीटी से बातचीत में गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कहा कि पिछले चुनाव में आंदोलन की वजह से भी नुकसान हुआ था लेकिन इस बार पाटीदार समाज से लेकर सभी समाज बीजेपी के साथ जुड़े हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी गुजरात में 99 सीटें जीती थीं। उस वक्त भी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार थी। गुजरात में भी बीजेपी 20 साल से ज्यादा वक्त से सत्ता में थी। इस चुनाव में ऐसा क्या बदला है, जो बीजेपी सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद कर रही है? इस सवाल पर सी आर पाटिल ने कहा कि जिस तरह मोदी सरकार ने काम किया, पूरे देश ने उन पर विश्वास किया। गुजरात में उस वक्त (पिछले चुनाव में) आंदोलन चल रहा था। आंदोलन की वजह से भी थोड़ा नुकसान हुआ था।

बीजेपी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 160 उम्मीदवारों के नाम हैं। इनमें से 84 नाम पहले चरण के उम्मीदवारों के हैं। बीजेपी ने अब तक 38 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। इनमें पूर्व सीएम विजय रूपाणी, पूर्व डिप्टी सीएम नितिन पटेल सहित सात बड़े नेताओं के नाम हैं। हालांकि बीजेपी ने दावा किया कि ज्यादातर टिकट सहमति से बदले गए हैं।

पाटील ने एनबीटी से कहा कि सीटें बदली जाती हैं, तभी नए लोगों को मौका मिलता है। बीजेपी की परंपरा रही है कि नए लोगों को मौका दिया जाता है। यह अच्छी बात है कि कई लोगों ने नए लोगों को मौका देने के लिए खुद खत लिखकर पार्टी को सूचित किया कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस बार गुजरात में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ रही है जबकि अब तक मुकाबला सिर्फ बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही होता रहा है। क्या मुकाबला त्रिकोणीय होगा? पाटिल ने कहा कि पहले भी कई बार कई लोगों ने कोशिश की है लेकिन गुजरात के लोग तीसरी पार्टी को मौका नहीं देते, उन पर विश्वास नहीं करते। मुझे यकीन है कि जिस तरह बीजेपी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं और लोग मोदी सरकार के काम से खुश हैं। गुजरात में डबल इंजन की सरकार है, विकास की योजनाओं चल रही हैं, इसलिए मतदाता बीजेपी के साथ रहेंगे।

चुनाव में फ्री बिजली, महिलाओं को मासिक खर्चा देने जैसे कई वादे किए गए हैं, इनका कितना असर होगा? पाटिल ने कहा कि असर तब होता है जब वादे पूरे करने की विश्वसनीयता वादा करने वाली पार्टी में हो, मुझे लगता है कि आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता नहीं है। वह सत्ता प्राप्त करने के लिए रेवड़ियां बांट रहे हैं और अब तो सारा देश भी उन्हें जान गया है।

बीजेपी की पहली लिस्ट में कांग्रेस छोड़कर आए पाटीदार नेता हार्दिक पटेल का भी नाम है। वह विरमगाम से चुनाव लड़ेंगे। किक्रेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर उत्तर से उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपनी सीट घाटलोढिया से ही चुनाव लड़ेंगे। मोरबी से विधायक ब्रजेश मेरजा का टिकट काटकर कांति अमृतिया पर भरोसा जताया गया है। मोरबी पुल हादसे के बाद अमृतिया लोगों को बचाते नजर आए थे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...