5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यभाजपा नेता और मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम...

भाजपा नेता और मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का निधन

Published on

चंडीगढ़,

भाजपा नेता और मशहूर सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया. वे 62 साल की थीं और काफी समय से बीमार चल रही थीं. जालंधर के टैगोर अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके परिवार में पति हंस राज हंस और दो बेटे युवराज हंस और नवराज हंस हैं.

रेशम कौर के भाई परमजीत सिंह ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सफीपुर गांव में किया जाएगा. उनके निधन की खबर से परिवार, दोस्तों और चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई.

राजनीतिक नेताओं ने जताया शोक
रेशम कौर के निधन पर कई बड़े राजनीतिक नेताओं ने दुख व्यक्त किया. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर लिखा, ‘… वाहेगुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस गहरे दुख को सहने की शक्ति दें.’

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी शोक प्रकट किया. चीमा ने लिखा, ‘रेशम कौर जी का निधन पूरे परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. उन्होंने हंस राज हंस के जीवन में अहम भूमिका निभाई थी. वे धार्मिक स्वभाव की महिला थीं और हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ी रहीं. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें.’

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...