10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ 2025 में भाजपा MLA स्वामी प्रवक्तानंद बनेंगे महामंडलेश्वर, पट्‌टाभिषेक कल

महाकुंभ 2025 में भाजपा MLA स्वामी प्रवक्तानंद बनेंगे महामंडलेश्वर, पट्‌टाभिषेक कल

Published on

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला 2025 के दौरान 26 जनवरी का दिन अहम होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का इस दिन महामंडलेश्वर के पद पर पट्‌टाभिषेक होगा। निर्मल अखाड़ा छावनी में 26 जनवरी को दो संतों को महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया गया है। बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को पिछले दिनों किन्नर अखाड़ा की ओर से महामंडलेश्वर बनाया गया है। अब भाजपा विधायक के महामंडलेश्वर बनने की चर्चा शुरू हो गई है। इनके साथ गांधीनगर गुजरात में त्रिलोकनाथ वात्सल्य वाटिका नाम से आश्रम चला रहे स्वामी गीता हरि भी महामंडलेश्वर बनेंगे।

संत जसविंदर ने दी जानकारी
भाजपा विधायक और अक्रिय धाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद को महाकुंभ के दौरान महामंडलेश्वर के पद पर आसीन किया जाएगा। 26 जनवरी को निर्मल अखाड़े की छावनी में उनका पट्टाभिषेक होगा। इस अवसर पर गुजरात के स्वामी गीता हरि को भी महामंडलेश्वर के पद पर स्थापित किया जाएगा। निर्मल अखाड़े के कोठारी संत जसविंदर सिंह ने जानकारी दी कि यह समारोह गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित होगा। इस दौरान महान संत सम्मेलन का भी आयोजन होगा।

21 वर्षों से गृहस्थ जीवन से हैं दूर
पीलीभीत जिले के बरखेड़ा से 2022 में भाजपा विधायक चुने गए स्वामी प्रवक्तानंद ने 21 साल पहले गृहस्थ जीवन त्याग दिया था। उन्होंने वर्ष 2003 में हरिद्वार में अपने गुरु स्वामी अलखानंद से दीक्षा लेकर संत परंपरा में प्रवेश किया। इसके बाद से वे समाजसेवा और अध्यात्म में सक्रिय हैं। स्वामी प्रवक्तानंद ने प्रयागराज विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद राजनीति में कदम रखा।

2009 में भाजपा से जुड़ने के बाद वे पार्टी के पांचाल ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी को 81,000 वोटों से हराते हुए कुल 1.51 लाख मत हासिल कर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर जीत दर्ज की।

स्वामी गीता हरि भी बनेंगे महामंडलेश्वर
पट्‌टाभिषेक समारोह में गुजरात के गांधीनगर स्थित त्रिलोकनाथ वात्सल्य वाटिका आश्रम के स्वामी गीता हरि को भी महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया जाएगा। स्वामी गीता हरि बचपन से संत परंपरा से जुड़े रहे हैं और समाज सेवा में सक्रिय हैं।

महाकुंभ में कल संत सम्मेलन
26 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में धार्मिक, आध्यात्मिक और सामाजिक महत्व को लेकर संत समाज का बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। स्वामी प्रवक्तानंद ने बताया कि उनका लक्ष्य समाजहित में सेवा कार्यों को प्राथमिकता देना रहेगा। गुरु तेग बहादुर के शहीदी पर्व को समर्पित महान संत सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...