13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यतिरंगे से नाक पोंछने वाले भाजपा विधायक ने दी सफाई, कहा -...

तिरंगे से नाक पोंछने वाले भाजपा विधायक ने दी सफाई, कहा – तिरंगे को चूमा था, पसीना तो रुमाल से पोंछा

Published on

जयपुर

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक बाल मुकुंदाचार्य कांग्रेस के निशाने पर आ गए थे। दरअसल गुरुवार दोपहर को जयपुर में अल्बर्ट हॉल से बड़ी चौपड़ तक निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जब उन्हें पसीना आया तो उन्होंने तिरंगे से पसीना पोंछ लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कांग्रेस ने इसे तिरंगे का अपमान बताते हुए माफी मांगने की मांग कर डाली। देर शाम को विधायक ने सफाई देते हुए बयान जारी किया कि वे तिरंगे के अपमान के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। ऐसे में झूठे आरोप लगाती रहती है। तिरंगे का अपमान तो कांग्रेस दशकों से करती आई है

हरे और सफेद रंग के वस्त्र को चूमा था
विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने कहा कि जब वे तिरंगा यात्रा में चल रहे थे। तब भीड़ में किसी ने उन्हें हरे और सफेद रंग का वस्त्र दे दिया था। उन्होंने उस वस्त्र को चूमा और दिल से लगाया था। वह वस्त्र साथ में चल रहे सुरक्षाकर्मी को देकर दूसरा कपड़ा लिया और उससे पसीना पोंछा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर उस फेक वीडियो को वायरल कर रही है और झूठा आरोप लगा रही है। विधायक ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा किसी राजनैतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं बल्कि देश के सैनिकों के सम्मान में निकाली गई थी। उन्होंने पूछा कि यात्रा के दौरान कांग्रेस कहां थी।

कांग्रेस दशकों से कर रही है तिरंगे का अपमान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो हमेशा से ही तिरंगे का अपमान करती आई है। बाल मुकुंदाचार्य ने कहा कि कांग्रेस ने तिरंगे पर ही अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह पंजा छाप रखा है। आए दिन गली मोहल्लों में उसी तिरंगे की फरियां लगाई जाती है। छोटी छोटी झंडियां और तख्तियां बनाई जाती रही है जो कार्यक्रम के बाद सड़क पर पड़ देखी जाती है। तीन रंग के कपड़े पर पंजा छाप कर कहीं भी टांग देना तिरंगा का सम्मान नहीं है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...