3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यदुकान पर बीजेपी सांसद बैठे हैं, जल्दी आओ' मनोज तिवारी को महिला...

दुकान पर बीजेपी सांसद बैठे हैं, जल्दी आओ’ मनोज तिवारी को महिला ने बनाया ‘बंधक’

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी सासंद मनोज तिवारी की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है. यूपी-बिहार में उनके लाखों दीवाने हैं. एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला ने मनोज तिवारी को अपनी दुकान पर रोके रखा. ताकि वो अपने बेटे से बीजेपी सांसद की मुलाकात करा सके.

मनोज तिवारी को महिला ने बनाया ‘बंधक’!
मनोज तिवारी ने इस मजेदार वीडियो को X पर शेयर किया है. कैप्शन में लिखा- काशी की एक महिला ने अपने बेटे से मिलवाने के लिये बनाया बंधक. वीडियो में मनोज तिवारी महिला की दुकान पर बैठे हैं. वो सांसद को कहती हैं आपके साथ बहन-भाई का संबंध हो गया है. उन्हें भैय्या बुलाती हैं. महिला ने बेटे को फोन लगाकर कहा- अरे मनोज तिवारी सर आए हैं जो होली पर तुम्हारी दुकान का गाना बनाए थे.

लेकिन लगता है महिला के बेटे को भरोसा नहीं हुआ कि मनोज तिवारी उनकी दुकान पर बैठे हैं. इसलिए उनकी मां चिल्ला-चिल्लाकर बेटे को यकीन कराती हैं कि दुकान पर बीजेपी सांसद ही बैठे हैं. महिला ने कहा- मनोज तिवारी दुकान के अंदर बैठे हैं. जिन्होंने गाना बनाया था. अरे हीरो हैं जो दिल्ली के सांसद हैं. जल्दी आओ अपनी दुकान में और दर्शन करो.

मनोज ने की वोट अपील
महिला का बेटा जब दुकान में पहुंचा तो उसने सांसद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. उनके खिलाफ इस सीट से कन्हैया कुमार को कांग्रेस का टिकट मिला है. दोनों के बीच मुकाबला जबरदस्त होने वाला है. मनोज तिवारी ने कहा कि वो उनके बेटे को पहचान गए हैं. सांसद ने बीजेपी को वोट देने की अपील की. किसी एक शख्स ने उनसे बिहार आने की विनती की. हंसकर मनोज तिवारी ने कहा वो जरूर आएंगे. महिला ने माता रानी से दुआ कि फिर से वो सांसद बने, बीजेपी की सरकार बने.

मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से बीजेपी के उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित होंगे. मनोज तिवारी साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी से जुड़े थे. लगातार दो बार वो उत्तर पूर्व दिल्ली से चुनाव जीते हैं. देखना होगा तीसरी बार भी उन्हें जीत मिलती है या नहीं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...