15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यरामपुर में SP का ही दांव चलेगी BJP, क्या आजम की विरासत...

रामपुर में SP का ही दांव चलेगी BJP, क्या आजम की विरासत भी नहीं बचेगी

Published on

लखनऊ

आजम खान की विधायकी जाने के बाद भाजपा अब रामपुर सीट पर भी अपनी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में है। रामपुर को सपा का गढ़ माना जाता है और वह खुद यहां से 10 बार विधायक रहे हैं। लेकिन भाजपा इस बार आजम के मैदान से हटने का फायदा उठाते हुए जीत की उम्मीद पाले हुए हैं। चर्चा है कि भाजपा की ओर से रामपुर में किसी मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा जा सकता है। यहां 5 दिसंबर को मतदान होना है। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी इसके संकेत दिए हैं। रामपुर के अलावा खतौली विधानसभा सीट और मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है।

भूपेंद्र चौधरी ने रामपुर को लेकर कहा, ‘रामपुर में टिकट को लेकर कई नामों पर विचार चल रहा है। हालांकि भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता विचार कर रहे हैं कि मुस्लिम उम्मीदवार को उतारा जाए। पार्टी ने फिलहाल सभी विकल्पों को खुला रखा है।’ यदि कोई उम्मीदवार मजबूत होता है तो हम उसे उतारेंगे। इसके लिए उसकी जाति या फिर धर्म मायने नहीं रखता है। हेट स्पीच के मामले में एमपी/एमएलए कोर्ट ने आजम खान को तीन साल की सुनाई थी। इसके चलते उनकी रामपुर सीट से सदस्यता समाप्त हो गई है। बता दें कि इसी साल रामपुर लोकसभा सीट पर भी जून में उपचुनाव हुआ था, जिसमें भाजपा के घनश्याम लोधी को बड़ी जीत मिली थी।

रामपुर के अलावा खतौली सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। यह सीट भाजपा विधायक विक्रम सैनी को एमपी-एमएलए कोर्ट से दो साल की सजा के बाद खाली हुई है। इसके चलते उनकी विधायकी चली गई है। यह सीट राकेश टिकैत परिवार का गृह क्षेत्र है। ऐसे में देखना होगा कि भाजपा को यहां जीत मिलती है या फिर सपा और रालोद के कैंडिडेट को समर्थन मिलता है। वहीं मैनपुरी की बात करें तो सपा की ओर से यादव परिवार से ही किसी को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि रामपुर में किसे टिकट दिया जाए, इसमें आजम खान की अहम भूमिका होगी। भाजपा ने रामपुर में जिला और क्षेत्रीय इकाई से नाम मंगाए हैं। इस लिस्ट के आधार पर ही फैसला लिया जाएगा।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...