7.4 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यशिमला से बीजेपी के 'चायवाला' उम्मीदवार हैं करोड़पति, बोले- पाई-पाई जोड़कर खरीदी...

शिमला से बीजेपी के ‘चायवाला’ उम्मीदवार हैं करोड़पति, बोले- पाई-पाई जोड़कर खरीदी प्रॉपर्टी

Published on

शिमला:

टी शॉप ओनर होने के कारण उन्हें लोग चायवाला बुलाते हैं लेकिन वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने शिमला सीट से संजय सूद को उम्मीदवार बनाया है। संजय सूद एक चाय की दुकान चलाते हैं लेकिन चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनकी पत्नी की कुल संपत्ति 2.7 करोड़ रुपये है। संजय सूद के पास 1.45 करोड़ की अचल और 54 लाख रुपये की चल संपत्ति है। संजय सूद की पत्नी सुनीता के पास 46 लाख रुपये की चल और 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। शुक्रवार को संजय सूद ने शिमला सीट से बीजेपी उम्मीदवार के रूप में पर्चा दाखिल किया था। उन्हें बीजेपी मंत्री सुरेश भारद्वाज की जगह टिकट दिया जो पिछले चार बार से इस सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।

कसुंपटी से चुनाव लडे़ेंगे सुरेश भारद्वाज
सुरेश भारद्वाज को इस बार कसुंपटी से टिकट मिला है। संजय सूद ने बताया, ‘भारद्वाज भी शिमला के लिए मुझे पसंद करने लगे हैं और मुझे उम्मीद है कि मैं उनके नक्शेकदमों पर चलूंगा।’ संजय सूद 1991 से टी शॉप चला रहे हैं। इससे पहले वह बस स्टैंड पर न्यूजपेपर बेचते थे। अपनी संपत्ति के बारे में संजय सूद बताते हैं कि उन्होंने समय के साथ काफी बचत की है। उन्होंने कहा, जब मैंने प्रॉपर्टी खरीदी थी तब उसकी इतनी कीमत नहीं थी। वह बताते हैं, मैं हर रोज पोस्टल सेविंग में 100 रुपये जमा करता था। जैसा कि कहावत है- लोग आपके संघर्ष को नहीं बल्कि सफलता को देखते हैं।

कांग्रेस कैंडिडेट की दोगुनी संपत्ति
कांग्रेस ने इस सीट से हरीश जनार्था को उम्मीदवार बनाया है जिनकी संपत्ति संजय सूद से दोगुनी है। उनके पास कुल 4.7 करोड़ रुपये की संपत्ति है जिसमें से 2.4 करोड़ रुपये की चल और 2.3 करोड़ की अचल संपत्ति है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...