13.1 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeराज्यभाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता भुलई भाई का निधन, 111 साल की...

भाजपा के सबसे पुराने कार्यकर्ता भुलई भाई का निधन, 111 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Published on

लखनऊः

भारतीय जनता पार्टी के सबसे बुजुर्ग कार्यकर्ता भुलई भाई का निधन हो गया। उत्तर प्रदेश के कप्तानगंज में 111 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है। सोमवार को उनकी तबीयत खराब हुई थी। पगार छपरा स्थित उनके घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। वह ऑक्सिजन पर थे। गुरुवार की शाम उनका निधन हो गया। भुलई भाई कोरोना के समय में चर्चा में आए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन करके उनका हालचाल लिया था।

बता दें कि भुलई भाई भाजपा के सबसे पुराने सदस्य हैं। वह साल 1974 भारतीय जनसंघ से नौरंगिया क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। भाजपा बनने के बाद उन्होंने कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी में एंट्री ली थी। दीन दयाल उपाध्याय से प्रभावित होकर राजनीति में प्रवेश करने वाले भुलई भाई शिक्षा अधिकारी भी रह चुके थे। साल 1974 में उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। भारतीय जनसंघ ने तब उन्हें तत्कालीन देवरिया जिले के नौरंगिया से टिकट दिया था। वह चुनाव जीत भी गए थे। साल 1977 में वह दोबारा भी विधायक बने थे।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी तेज, मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया व्यापक निरीक्षण

ओरछा/भोपाल।राज्य सरकार ने ऐतिहासिक नगरी ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित...

एमपी के राजभवन का नाम बदला, अब हुआ लोक भवन

भोपाल।केंद्र सरकार के निर्णय के बाद मध्यप्रदेश के राजभवन का नाम अब ‘लोक भवन’...

सियासी हलचल तेज, भाजपा के साथ जा सकते हैं सोरेन

झारखंड।बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की करारी हार के बाद झारखंड की सियासत में...