11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यबीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा 'बलिया और बिहार' से उजागर हुआ,...

बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा ‘बलिया और बिहार’ से उजागर हुआ, अखिलेश यादव ने बोला हमला

Published on

अमेठी:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे। यहां उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष के अलावा एक अन्य सपा नेता के घर जाकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के घर पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और बीजेपी का फुलफॉर्म बताते हुए कहा कि भाजपा के लोग आजकल जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और बीजेपी का नाम भारतीय जमीन पार्टी है। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा बलिया और बिहार से उजागर हुआ। बता दें कि बलिया से रसड़ा चीनी मिल और बीजेपी नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। वहीं, मध्य प्रदेश के मंत्री ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को अमेठी पहुंचे। अखिलेश यादव सबसे पहले जगदीशपुर विधानसभा के चांदगढ़ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने सपा नेता जहूर अहमद के घर जाकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव दोपहर 3 बजे समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के घर पहुंचे। जहां उन्होंने नवविवाहित वर-वधू को आशीर्वाद दिया। अखिलेश यादव ने जवानों को लेकर कहा कि हमें हमारी फौज पर गर्व है और हमारे फौजी दुनिया के जो फौजी हैं। कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं।

गोमती रिवर फ्रंट से फव्वारे चोरी हो गए- अखिलेश यादव
वहीं, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि गोमती रिवर फ्रंट से फव्वारे चोरी हो गए हैं। यह फव्वारा चोर लोग दोबारा सत्ता में नहीं लौटने वाले हैं। अब यह कह रहे हैं कि आने वाले समय में चूक नहीं होगी। सरकार अपनी सीमाओं को इतना मजबूत क्यों नहीं कर देती कि अगली बार चूक की कोई गुंजाइश न हो। सरकार कह रही है कि अगली बार मुंह तोड़ जवाब देंगे। क्या यह सरकार फिर हमले की तैयारी कर रही है?

हमारी सीमाएं इतनी सुरक्षित क्यों नहीं हैं?
आखिरकार हमारी सीमाएं इतनी सुरक्षित क्यों नहीं हैं? कोई भी हमारी सीमाएं के अंदर घुस न पाए। सरकार को जनता को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि अब कभी हमला नहीं होगा। भाजपाई पूरी तरह से झूठ का भंडार है। भाजपा अपने फूट, चूक और लूट के लिए जानी जाएगी। यही एक भाजपाई लोग हजारों किलोमीटर तिरंगा के लिए चले थे। अब कुछ किलोमीटर भी तिरंगा के लिए नहीं चल पा रहे हैं। जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं।

जनता जागरूक हो गई है-सपा अध्यक्ष
उन्होंने कहा कि जनता जागरूक और समझदार है। इस बार सबक सिखाएगी जो इनकी चूक हुई है, इस बार चुनाव हराएगी और भारतीय जनता पार्टी के लोग बचने वाले नहीं हैं। अमेठी में भी कई हत्या हो चुकी हैं, लेकिन उनका खुलासा नहीं हुआ। पड़ोसी जिले सुल्तानपुर में भी एक लूट हुई थी, उसमें बीजेपी सरकार ने फर्जी एनकाउंटर किया। एक एनकाउंटर को छिपाने के लिए उन्होंने एक ठाकुर का भी एनकाउंटर किया। हम लोग दुखी पीड़ित के साथ हैं। हम नहीं चाहते हैं कि किसी का फेक एनकाउंटर हो, इसलिए जो दुखी हैं उसके साथ पीडीए है।

सोफिया कुरैशी पर अखिलेश ने बीजेपी को घेरा
कर्नल सोफिया कुरैशी पर मध्य प्रदेश के मंत्री द्वारा दिए गए बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि यही बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा है। अगर यही भारतीय जनता पार्टी इस नेता के ऊपर पहले ही कार्रवाई हो गई होती तो आज ऐसा दिन न देखना पड़ता है। यह लुटेरे लोग हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। अगर जमीन इन्हें दिख जाए तो यह तुरंत जमीन पर कब्जा कर लेंगे। यह भारतीय जमीन पार्टी है। हमारा देश ताकतवर दिखना चाहिए। आज सवाल उनके सामने खड़ा किया जाता है, जो लोग डंका पीटने की बात कर रहे हैं, जो लोग कहते हैं कि भारत में अमृत कल चल रहा है। जो कहते थे कि हम लोग विश्व गुरु हैं। क्या इसी को डंका पीटना बोलते हैं?

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...