9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यपटरी पर बिखरे ट्रेन से कटे शव, हर तरफ चीख-पुकार... जलगांव में...

पटरी पर बिखरे ट्रेन से कटे शव, हर तरफ चीख-पुकार… जलगांव में ऐसा था भयानक मंजर

Published on

नई दिल्ली,

महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हो गया है. बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया और यात्रियों ने ट्रेन से छलांग लगा दी. इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में यात्री आ गए. पटरी पर कटे हुए शवों के टुकड़े पड़े हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक, हादसे में मृतकों की संख्या 11 से बढ़कर 12 हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं. साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेन हादसे में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.

हादसे के बाद घटनास्थल पर चारों ओर हाहाकार मचा हुआ है. हादसे के बाद सामने आ रही तस्वीरों ने सभी को हिलाकर रख दिया है. मौत का ये खौफनाक मंजर देखकर लोगों की रूह कांप गई है. हादसे के बाद जो तस्वीरें आईं, वो विचलित करने देने वाली और बेहद डरावनी हैं. तस्वीरों और वीडियो में पटरी के दोनों ओर शवों के टुकड़े पड़े हैं. जिन्हे देख-देखकर पीड़ित परिवार के लोग विलाप कर रहे हैं.

‘घटनास्थल पर है शार्प टर्न’
समाचार एजेंसी के मुताबिक जहां हादसा हुआ उस जगह पर शार्प टर्न है. इस वजह से दूसरे ट्रैक पर बैठे पैसेंजर्स को ट्रेन के आने का अंदाजा नहीं लगा. इसी वजह से यात्री कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आ गए.

बताया जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस को B4 बोगी के पहियों से धुआं निकलने के बाद रोक गया था. इसी बीच अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई और इसी वजह से ट्रेन को रोका गया है. आननफानन में लोग ट्रेन से कूदकर ट्रैक पर आ गए. उसी वक्त मनमाड से चलकर भुसावल की ओर जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस दूसरे ट्रैक से गुजरी. कर्नाटक एक्सप्रेस ने इन यात्रियों को कुचल दिया. इसमें 11 लोगों की मौत हो गई.

हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ये घटना तब हुई जब पुष्पक एक्सप्रेस में सवार यात्री ट्रेन के पहियों से निकले धुएं के बाद ट्रेन में आग लगने की आशंका से बचने के लिए पटरियों पर कूद गए. और अचानक यात्रियों के पटरियों पर पहुंच जाने से ये हादसा हुआ.

मौके पर हैं 8 एंबुलेंस
नासिक के डिविजनल कमिश्नर प्रवीण गेदम ने बताया कि पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री ट्रैक पर थे, तभी कर्नाटक एक्सप्रेस बगल के ट्रैक से गुजर रही थी. ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया. हम मौके पर हैं. एडिशनल एसपी, एसपी, कलेक्टर और सभी लोग घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं, हम डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय कर रहे हैं. 8 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं, रेलवे की अतिरिक्त बचाव वैन और रेलवे एंबुलेंस को मौके पर भेजा जा रहा है.

सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव ट्रेन एक्सीडेंट में मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की घोषणा की है. इससे पहले उन्होंने ट्रेन हादसे पर दुख जताते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. सीएम ने कहा, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. मेरे सहयोगी मंत्री गिरीश महाजन और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. पूरा जिला प्रशासन, रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय में काम कर रहा है, मैं जिला प्रशासन के संपर्क में हूं.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...