7.7 C
London
Saturday, February 7, 2026
Homeराज्यदोनों बहनें एक ही लड़के से करती इश्क, शादी के बाद भी...

दोनों बहनें एक ही लड़के से करती इश्क, शादी के बाद भी नहीं उतरा प्यार का बुखार, बेचारा राम प्रसाद बना बलि का बकरा

Published on

नालंदा:

जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूली बिगहा गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी राम प्रसाद बिंद के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने इस मौत को आत्महत्या नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित हत्या बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राम प्रसाद की हत्या उसकी पत्नी, साली और गांव के ही एक ऑटो चालक, जो दोनों बहनों का प्रेमी है, ने मिलकर की है।

परिजनों ने बताया कि पत्नी ने बहला फुसलाकर ससुराल रसूली बिगहा गांव बुलाया गया था, जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई लुधियाना की एक निजी फैक्ट्री में काम करता था और वह लगभग 10 दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था।इसी दौरान उसकी पत्नी ने मायके आने की जिद और राम प्रसाद वहां चला गया। वहां जब अपनी पत्नी और साली के अवैध संबंध की जानकारी हुई, तो उसने इसका विरोध किया, जिससे नाराज होकर तीनों ने साजिश के तहत उसकी जान ले ली।

हालांकि, गांव में चर्चा है कि युवक ने खुद फांसी लगाई थी। मृतक की पत्नी की सूचना देने के बाद उसका शव उसके परिजन अपने साथ ले गए।खुदागंज थानाध्यक्ष जेपी नारायण ने बताया कि मृतक के परिजनों ने जहानाबाद जिले के शकुराबाद थाना में आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई है। शकुराबाद थाना से जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला खुदागंज थाना को स्थानांतरित कर दिया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डीडवाना-कुचामन दौरा —जैन धर्म जीवन जीने की पूर्ण कला: मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीडवाना-कुचामन जिले के दौरे के दौरान जैन धर्म को जीवन...

विधानसभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जवाब — “दो साल में किए पूर्ववर्ती सरकार के पांच साल से अधिक कार्य”

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बहस के जवाब में...

इस्लामाबाद में शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला, 31 की मौत

भोपाल पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद (इमामबाड़ा) में...

More like this

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...

2.27 लाख लॉजिकल डिस्पेंसी वाले मतदाताओं की सुनवाई

भोपाल राजधानी भोपाल में मतदाता सूची में नाम, उम्र, पिता-पति के नाम से जुड़ी गड़बड़ियों...