12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्यघूसखोर MLA कांड: राशन कार्ड में विवाहित और शपथ पत्र में अविवाहित,...

घूसखोर MLA कांड: राशन कार्ड में विवाहित और शपथ पत्र में अविवाहित, जानें इस घपलेबाज नेता की पूरी कहानी

Published on

जयपुर:

20 लाख रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में जेल गए विधायक जयकृष्ण पटेल का एक और कांड सामने आया है। यह उसने करीब सात साल पहले किया था। वर्ष 2018 में जयकृष्ण पटेल ने अपने आप को विवाहित बताया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपए का भुगतान प्राप्त कर लिया। फर्जीवाड़ा करने के लिए राशन कार्ड में पत्नी के रूप में कल्पना नाम लिखवाया गया है जबकि वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव और वर्ष 2024 में हुए उपचुनाव में जयकृष्ण पटेल द्वारा नामांकन के साथ दिए गए शपथ पत्र में खुद को अविवाहित बताया है।

पुश्तैनी मकान पर उठा लिया भुगतान
विधायक जयकृष्ण पटेल के दादा रमेशचंद्र सरकारी शिक्षक थे। जयकृष्ण के पिता जवाहरलाल भी सरकारी शिक्षक थे। उनका पुश्तैनी मकान बना हुआ है। उसी मकान पर प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर भुगतान राशि उठा ली गई। आवेदन के समय मकान नहीं होना बताया गया था। मिलीभगत करके फर्जी तरीके से जियो टैगिंग की गई। पहले किसी और स्थान की फोटो लगा दी और बाद में पुश्तैनी मकान को नया मकान बताकर राशि प्राप्त कर ली। यह मकान जयकृष्ण पटेल और उसकी पत्नी कल्पना का बताया जबकि पिछले 20 साल में कोई नया मकान नहीं बनाया गया और कल्पना नाम की महिला परिवार में ही नहीं है।

दादी के नाम पर भी उठाया लिया भुगतान
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जयकृष्ण पटेल ने केवल अपने नाम से नहीं बल्कि उनके परिवार वालों ने दादी के नाम से भी भुगतान उठाया था। जयकृष्ण और कल्पना के नाम से वर्ष 2018 में 1.20 लाख की राशि उठाई जबकि इसके दो साल बाद दादी शांति देवी के नाम से भी पीएम आवास योजना के तहत राशि प्राप्त कर ली गई। इसके लिए आवेदन के समय दादी शांति देवी के पति के नाम के स्थान पर पिता का नाम लिखकर आवेदन किया गया। फिर अफसरों से मिलीभगत कर लाभ प्राप्त कर लिया।

फर्जी डिग्री से शिक्षक बना था जयकृष्ण पटेल
विधायक बनने से पहले जयकृष्ण पटेल सरकारी टीचर बन गया था। अब यह खुलासा हुआ है कि जयकृष्ण पटेल ने फर्जी डिग्री के जरिए नौकरी हासिल की थी। उसने एक ही सेशन में तीन अलग अलग जगह से डिग्रियां प्राप्त कर ली थी। वर्ष 2007 से लेकर 2010 तक मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के अधीन बांसवाड़ा की स्थित सरकारी कॉलेज से रेगुलर डिग्री कोर्स करना बताया गया। वर्ष 2011 में सिक्किम से बीए की डिग्री करने और गुजरात की कालोरक्स टीचर्स यूनिवर्सिटी से भी वर्ष 2012 में बीए की डिग्री करना सामने आया है। सरकारी शिक्षक बनने के बावजूद आज तक खाद्य सुरक्षा योजना से नाम नहीं हटाया है। परिवार आज भी राशन का मुफ्त गेहूं प्राप्त कर रहा है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...