13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराज्यमोबाइल में व्यस्त साले को बचाने के लिए जीजा ने लगाई छलांग,...

मोबाइल में व्यस्त साले को बचाने के लिए जीजा ने लगाई छलांग, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत!

Published on

राजकोट,

गुजरात में राजकोट में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां रेलवे फाटक के पास 12 साल के बच्चे और उसके जीजा की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई. दरअसल, एक किशोर मोबाइल फोन में व्यस्त था और रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, उसी दौरान ट्रेन आ गई. जैसे ही बच्चे के जीजा ने उसे बचाने की कोशिश की तो दोनों चपेट में आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई.

जानकारी के अनुसार, राजकोट के गुलाबनगर में रहने वाला 12 वर्षीय बाबू उर्फ वंशराज अपने जीजा अंगनुराम के साथ मालधारी फाटक के पास मौजूद था. वंशराज मोबाइल में इतना मशगूल था कि उसे पास आती ट्रेन का अंदाजा ही नहीं हुआ. जैसे ही ट्रेन नजदीक आई, अंगनुराम ने उसे बचाने के लिए छलांग लगाई, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए.

ट्रेन की चपेट में आने से अंगनुराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाबू को गंभीर हालत में तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर पूरी कोशिश करने के बावजूद उसे बचा नहीं सके और कुछ देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया.

30 वर्षीय अंगनुराम पिछले सात साल से राजकोट में मजदूरी कर रहा था. कुछ समय पहले उसका साला बाबू उसके पास रहने आ गया था. दोनों साथ ही काम करते थे. घटना के बाद पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शवों को उत्तर प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव भेज दिया गया, जहां परिवार के लोगों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया.

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...