8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यजालौन में दरिंदगी! 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का लहूलुहान हालत में मिला...

जालौन में दरिंदगी! 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का लहूलुहान हालत में मिला शव, निर्वस्त्र करके आंगन में घसीटा

Published on

जालौन:

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव उसके घर के बरामदे में आपत्तिजनक हालत में मिला है। महिला के सिर पर चोट के निशान देखने मिले हैं इसको लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल, बुजुर्ग महिला घर में अकेली रह रही थी। महिला के एक बेटे की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरा पानीपुरी का धंधा करता है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो मौके पर बॉडी के घसीटने के निशान भी मिले, लेकिन महिला की किसी के साथ रंजिश से इंकार किया जा रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला एट थाना क्षेत्र के हरदोई गूजर गांव का है। यहां पर 65 वर्षीय मुनिया देवी पत्नी स्व. फूलसिंह कुशवाहा घर में अकेली रहती थी। मंगलवार की दोपहर घर के बरामदे में उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में पड़ा हुआ मिला। आंगन से किचन तक बॉडी के घसीटे जाने के निशान मिले हैं। पुलिस ने पड़ोसियों से जानकारी की तो कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है। सीओ डा. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि वृद्धा के सिर से खून बह रहा था। किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर घातक प्रहार किया गया है। जिससे उसकी मौत हो गई।

सूने घर में मिली लाश से उलझ गई मौत की पहेली
मंगलवार को जब काफी देर तक महिला अपने घर से बाहर नहीं निकली तो दोपहर करीब 2 बजे पड़ोसियों ने घर के दरवाजे से अंदर झांककर देखा तो आंगन में मुनिया का खून से लथपथ शव पड़ा था। महिला घर में अकेली रहती थीं। उसके बड़े बेटे नेता कुशवाहा की सात माह पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी, जबकि दूसरा बेटा सरजू कुशवाहा आंध्र प्रदेश में पानीपुरी बेचता हैं। सोमवार शाम वह पड़ोसियों से बात करने के बाद सोने चली गई। अगले दिन निर्वस्त्र अवस्था में उसकी लाश मिली।

पुलिस की थ्योरी में जताई गई हत्या की आशंका
घटना की जानकारी होने पर थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह, सीओ डा. देवेंद्र पचौरी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गांव के एक युवक को छत के रास्ते घर के अंदर भेजकर दरवाजा खुलवाया। पुलिस की जांच में सामने आया कि आंगन से किचन तक उसे घसीटा गया था। वहां आसपास घसीटने के निशान बने थे। छीनाझपटी के दौरान महिला निर्वस्त्र हो गई। फिलहाल, इस हत्या के राजफाश के लिए दो टीमें लगी हैं। जल्द ही राजफाश किया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...