13.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यUP ; मुजफ्फरपुर में बच्ची से हैवानियत: गला रेता, शरीर पर 20...

UP ; मुजफ्फरपुर में बच्ची से हैवानियत: गला रेता, शरीर पर 20 से ज्यादा चाकू के निशान​, फिर पोखर में फेंका

Published on

मुजफ्फरपुर:

मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक गांव में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद उसका गला रेत दिया गया। आरोपी ने बच्ची को लगभग 20 जगह चाकू मारे और उसे नग्न अवस्था में एक पोखर के किनारे फेंक दिया। बच्ची को गंभीर हालत में एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने थाने पर हंगामा किया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। एसडीपीओ पश्चिमी-टू एसी ज्ञानी के निर्देश पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी रोहित सहनी को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को मौसी के घर पहुंचाने के बहाने ले गया था आरोपी
यह घटना कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा है। वह दलित परिवार से है। बच्ची की मौसी का घर आरोपी के गांव में है। बच्ची के चाचा ने बताया कि रोहित गांव में मछली बेचने आता था। इस कारण उससे जान-पहचान थी। सुबह 11 बजे रोहित उसे मौसी के घर पहुंचाने के बहाने ले गया। जब बच्ची देर शाम तक मौसी के घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने रोहित को फोन किया। लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने बच्ची की खोजबीन शुरू की।

पोखर में घायल अवस्था में पड़ी थी बच्ची
इसी दौरान, एक राहगीर ने बच्ची को पोखर के पास घायल अवस्था में देखा। उसने इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर एसआई अंजलि कुमारी बच्ची को इलाज के लिए एसकेएमसीएच ले गईं। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि दुष्कर्म और गला रेते जाने से बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।

बच्ची के शरीर पर 20 से ज्यादा चाकू के घाव
एसकेएमसीएच के आईसीयू में भर्ती बच्ची ठीक से बोल भी नहीं पा रही है। उसके शरीर पर 20 से ज्यादा जगह चाकू के निशान हैं। ये निशान छाती, हाथ, पेट और जांघ पर हैं। इसके अलावा, उसके हाथ पर कई जगह दांत से काटे जाने के भी निशान हैं। डॉक्टरों को दुष्कर्म की आशंका है।

आरोपी को घर से किया गिरफ्तार: SDPO
एसडीपीओ (पश्चिमी-टू) एसी ज्ञानी ने बताया कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘मामले में प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।’

बच्ची के पिता का तीन साल पहले हो गया निधन
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उसके दो बेटे और एक बेटी है। उसके पति का तीन साल पहले निधन हो गया था। वह अकेली ही अपने बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। इस घटना से वह पूरी तरह से टूट गई है।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...