9.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्यआगरा में भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 2 की मौत, मौके पर मंत्री...

आगरा में भरभरा कर गिरी बिल्डिंग, 2 की मौत, मौके पर मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे

Published on

आगरा:

उत्तर प्रदेश के आगरा के आवास विकास सेक्टर-4 में एक पुरानी बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग के मलबे में 9 लोग दब गए, जिनमें 2 लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य में जुटे जगदीशपुरा थाना प्रभारी का पैर टूट गया। उनके पैर पर लोहे का गाडर गिर पड़ा था। मलबे को हटाने के लिए जेसीबी से कार्य किया जा रहा है। घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये हादसा तब हुआ, जब दीवार को हटाने के लिए मजदूर बीच में बीम लगा रहे थे, तभी अचानक छत नीचे आ गिरी। मौके पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी मौजूद हैं। बचाव कार्य जारी है।

आगरा के आवास विकास सेक्टर-4 के रहने वाले विष्णु पंडित की चार दुकानें बनी हैं। ये इमारत 2 मंजिला थी। पिछले वर्ष सभी दुकानों में शराब के ठेके थे। एक अप्रैल से शराब की दुकानें स्थानांतरित हो गई हैं। विष्णु पंडित अपने तीन भाइयों के साथ दुकानों के पीछे और ऊपरी मंजिल में रहते हैं। बिल्डिंग काफी पुरानी और जर्जर हालत में थी। जिसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे बड़ा हादसा हो गया। दीवार हटाने का काम चल रहा था, तभी छत भर-भराकर नीचे गिर पड़ी, जिसमें काम करने वाले मजदूर और परिवार के लोग दब गए।

गाडर पत्थर की बनी थी छत
विष्णु पंडित का मकान काफी पुराना और जर्जर था। उनके मकान के आगे चार दुकानें बनी थीं, जो कि चारों भाइयों की थीं। दुकान के पीछे वाले हिस्से और ऊपरी मंजिल पर परिवार रहता था। बिल्डिंग काफी पुरानी थी। शराब की दुकानें बंद हो जाने के बाद वह अपनी बिल्डिंग का जीर्णोंद्धार करवा रहे थे। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मलबे में दबे 9 लोगों को बचाव टीम ने निकाल लिया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दो की मौत, इंस्पेक्टर का टूट गया पैर
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गईं। जेसीबी से मलबे को हटाया गया। पत्थर और लोहे के गाडर लोगों के ऊपर गिर पड़े थे। मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाल कर एसएन मेडिकल कालेज भेजा गया था। जहां इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों के हाथ पांव टूट गए हैं। इनमें जगदीशपुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंदवीर मलिक भी शामिल हैं। जब वे लोगों को मलबे से बाहर निकाल रहे थे, तभी एक गाडर उनके पैर पर आ गिरा। जिससे उनके पैर की हड्डी टूट गई।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...