8.8 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यहरियाणा के फरीदाबाद में 12 अवैध फार्महाउस पर चला बुलडोजर, 50 की...

हरियाणा के फरीदाबाद में 12 अवैध फार्महाउस पर चला बुलडोजर, 50 की बाउंड्री वॉल भी गिराई

Published on

फरीदाबाद

अवैध रूप से बनाए फार्महाउस और कॉलोनियों को तोड़ने का काम लगातार जारी है। इसी कड़ी में डीटीपी इंफोर्समेंट की टीम ने बुधवार को मौजाबाद और किडावली में बने 12 अवैध फार्म हाउसों को पूरी तरह से तोड़ दिया है। बता दें कि यमुना किनारे बसे इन गांवों की खेती योग्य जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से फार्म हाउस का निर्माण कर दिया था। इसकी सूचना मिलते ही बुधवार को डीटीपी एन्फोर्समेंट की टीम मौके पर पहुंची और 12 फार्महाउसों को तोड़ दिया। इसके अलावा 50 बाउंड्री वॉल को भी गिरा दिया गया। डीटीपी एन्फोर्समेंट राहुल सिंगला ने बताया कि इस तरह से कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बड़खल चौक पर भी चला पीला पंजा
वहीं बड़खल चौक से सैनिक कॉलोनी चौक तक अतिक्रमण हटाने को लेकर पीड़ित लोग बुधवार को जॉइंट कमिश्नर हितेंद्र कुमार से मिले। लोगों ने कहा कि तोड़फोड़ दस्ते ने नोटिस दिए बगैर अतिक्रमण हटाया है। ऐसे में संबंधी अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। तोड़फोड़ दस्ते ने मंगलवार को बड़खल चौक से सैनिक कॉलोनी तक रोड किनारे बनी दुकानों के आगे से टीन शेड हटाए थे। इस बीच निगम ने करीब 150 दुकानों के सामने लगे टीन शेड तोड़ दिए थे। इस तोड़फोड़ को लेकर लोगों में रोष है।

नोटिस नहीं देने के आरोप
बड़खल निवासी मोहसीन ने कहा कि निगम ने तोड़फोड़ के नोटिस नहीं दिए। दूसरा तोड़फोड़ का कारण बताया जाना चाहिए था। अगर तोड़फोड़ से लोगों की जीविका या आवास प्रभावित होते हैं तो उनका पुनर्वास तया किया जाना चाहिए। लेकिन दस्ते ने इन सब कानूनी प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया। इस तोड़फोड़ से लोगों को आर्थिक व मानसिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में पीड़ित लोगों ने मांग की है कि इस प्रक्रिया में हुई कानूनी चूक की जांच कराई जाए।

Latest articles

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...

यूपी के लखीमपुर में सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत, ट्रक ने मैजिक को मारी टक्कर

लखीमपुर-खीरी। लखीमपुर खीरी में सोमवार सुबह 7.30 बजे सड़क हादसे में 9 लोगों की...

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...