14.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeराज्यनेपाल में भूस्खलन से नदी में गिरी बस, बिहार के दो परिवारों...

नेपाल में भूस्खलन से नदी में गिरी बस, बिहार के दो परिवारों के 8 सदस्य लापता, 38 लोगों के मौत की खबर

Published on

सीतामढ़ी:

बिहार के सीतामढ़ी जिला से सटे पड़ोसी देश नेपाल के नारायण गढ़-मुगलिंग मुख्य मार्ग पर गुरूवार की देर रात्रि सिमलताल के पास भूस्खलन के कारण त्रिशूली नदी में एक यात्री बस चली गई। इस दुर्घटना में करीब 38 यात्रियों के मौत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उक्त दुर्घटना में सीतामढ़ी से सटे नेपाल के रौतहट के तीन यात्रियों ने नदी में जाती बस से कूदकर अपनी जान बचाई है, जिनमें से दो के परिवार के आठ सदस्य नदी में लापता हैं। इनमें से दो पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। नदी में डूबे यात्रियों की तलाश तेज कर दी गई है।

रात्रि में बस के परिचालन पर रोक
नेपाल के गृह मंत्रालय ने रात्रिकालीन सवारी के चलाने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। चितवन के डीएम इंद्रदेव यादव बताते है कि त्रिशूली नदी से बस और उसमें सवार यात्री को निकालने के लिए सशस्त्र पुलिस बल के तीन और सेना के एक वोट सहित 70 जवानों की टोली लगी हुई है, लेकिन घटना के बाद से बस का कोई पता नहीं चल रहा है, जबकि टीम पानी के तेज बहाव के बीच दो सौ मीटर गहराई तक गई है। बस को ढूंढने के लिए अब बास, लोहे के रड में चुंबक लगाकर खोज तलाश की जा रही है। गृह मंत्रालय ने रेड एडवाइजरी जारी कर रात्रि कालीन सवारी साधन के परिचालन पर रोक लगा दी है। उधर, मंत्रालय के इस आदेश का व्यवसायी संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है।

इनके परिवार के लोग लापता
काठमांडू से गौर आ रही बस से कूदकर जान बचाने वाले रौतहट के गरुडा नगरपालिका के सिसवा निवासी योगेश्वर राय यादव ने बताया कि बस में उनकी पुत्री अमृता यादव (23), नाती अशोक यादव (7), शिवशंकर यादव (3), नतनी प्रीति यादव (डेढ़ वर्ष) बस पर सवार थे, जो लापता हैं। दूसरे जान बचाने वाले रौतहट के बौधिमाई नगरपालिका के मजियरबा गांव के सरोज यादव बताते है कि इस दुर्घटना में पिता परशुराम साह (58), मां मीणा देवी (55) तथा पूर्वी चंपारण के पताही थाना क्षेत्र के पिपहरबा निवासी बहनोई नरेश साह (28), बहन रिंकू देवी (24) बस के साथ नदी में समा गए हैं। तीसरे बचने वाले रौतहट के देवाही गोनाही नगरपालिका के नन्दन दास मौत के दरवाजे से वापस लौटने पर भगवान को धन्यवाद दे रहे हैं।

Latest articles

रक्षाबंधन से पहले शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’, आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्रों में सफर होगा आसान : सीएम

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान...

उज्जैन: हाथ-ठेला व्यापारियों ने लगाया अवैध वसूली और प्रताड़ना का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

भोपाल। राजधानी और स्थानीय स्तर पर रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों के हितों की रक्षा करने वाले...

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से बस संचालन लागत बेकाबू, परिवहन मंत्री से बैठक

भोपाल। ईरान युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई...

More like this

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को मिली नई गति

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी विजन और सकारात्मक सोच के चलते राजस्थान में...