8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यकरगिल एयरस्ट्रिप पर पहली बार उतरा सी-17 ग्लोबमास्टर, इंडियन एयरफोर्स की बढ़ेगी...

करगिल एयरस्ट्रिप पर पहली बार उतरा सी-17 ग्लोबमास्टर, इंडियन एयरफोर्स की बढ़ेगी ताकत

Published on

नई दिल्ली

करगिल एयरस्ट्रिप पर पहली बार इंडियन एयरफोर्स का सी-17 ग्लोब मास्टर एयरक्राफ्ट उतरा। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को इसकी पहली ट्रायल लैंडिंग की गई जो सफल रही। यह एक बड़ी उपलब्धि इसलिए है क्योंकि इससे एयरफोर्स की लोड कैरिंग कैपेसिटी (वजन ले जाने की क्षमता) चार गुना से भी ज्यादा बढ़ जाएगी। लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास सेना की कई पोस्ट तक सैनिक और सामान पहुंचाने के लिए अब ज्यादा आसानी होगी। जब बर्फबारी होती है तो कई महीनों तक सड़क मार्ग बंद होने से एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट ही सामान, सैन्य सामान और सैनिक पहुंचाने का एकमात्र जरिया होते हैं।

अब तक करगिल एयरस्ट्रीप पर एन-32 और सी-130 एयरक्राफ्ट के जरिए ही लोड पहुंचाया जाता रहा है। एन-32 करीब 4-5 टन वजन ले जा सकता है और सी-130 करीब 6-7 टन वजन ले जा सकता है। लेकिन सी-17 ग्लोब मास्टर की लोड कैरिंग कैपेसिटी 25 टन से ज्यादा है और सर्दियों में यह कैपिसिटी 35 टन तक होती है। जो सामान पहुंचाने के लिए सी-130 को जहां चार चक्कर लगाने पड़ते वहीं सी-17 से वह एक चक्कर में ही हो जाएगा। सूत्रों के मुताबिक अभी दिन के वक्त ही सी-17 की लैंडिंग का ट्रायल हुआ है, इसलिए शुरू में इसे दिन को वक्त ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रात के वक्त भी उतरा था एयरक्राफ्ट
पिछले साल जनवरी में इंडियन एयरफोर्स ने अपने ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट सी-130J को पहली बार रात के वक्त कारगिल एयरस्ट्रिप पर उतारा था। तब पहली बार करगिल में कोई फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट रात के वक्त उतरा था और तब इस एक्सरसाइज के दौरान टेरेन मास्किंग का काम करते हुए गरुड़ कमांडो को भी तैनात किया गया था। टेरेन मास्किंग का मतलब है कि टेरेन यानी पहाड़, जंगल जैसी प्राकृतिक चीजें का इस्तेमाल दुश्मन के रडार से बचने के लिए करना। इससे दुश्मन की रडार के पकड़ में आए बिना सैनिकों की तैनाती की जा सकती है और वे अपने ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...