1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र चुनाव के लिए सी वोटर का एग्जिट पोल आया, महायुति-MVA में...

महाराष्ट्र चुनाव के लिए सी वोटर का एग्जिट पोल आया, महायुति-MVA में किसकी बनेगी सरकार?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो गया है। इसके बाद कई एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें ज्यादातर के एग्जिट पोल में महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनती दिख रही है। इस बीच गुरुवार को सी वोटर का एग्जिट पोल सामने आया है। सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, सत्तारूढ़ महायुति को 288 विधानसभा सीटों में से 112 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) को 104 सीटें मिल सकती हैं। बहुमत का आंकड़ा 145 है। एग्जिट पोल के अनुसार, 288 विधानसभा सीटों में से 61 पर बहुत करीबी मुकाबला है। हालांकि पिछले चुनावों ने दिखाया है कि एग्जिट पोल अक्सर गलत साबित होते हैं। ऐसे में इन सीटों पर संदेह जताया गया है।

मराठवाड़ा में एमवीए को सबसे ज्यादा सीट
C Voter के एग्जिट पोल में मराठवाड़ा के चुनाव में महाविकास अघाड़ी (एमवीए, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी और शरद पवार की एनसीपी) वोटरों की पहली पसंद नजर आ रहा है। सी वोटर के एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को 42 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है जबकि महायुति (बीजेपी, अजित पवार की एनसीपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना) को 37 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं 21 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकता है। इसके साथ ही मराठवाड़ा में महाविकास अघाड़ी को 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महायुति के खाते में 14 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। बाकी अन्य के खाते में जाने की संभावना है। मराठवाड़ा में कुल 47 सीटें हैं।

नार्थ महाराष्ट्र में किसको बढ़त
नार्थ महाराष्ट्र को लेकर C Voter के एग्जिट पोल में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। नार्थ महाराष्ट्र में महायुति को कुल 42 प्रतिशत वोट मिल सकता है। महाविकास अघाड़ी को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि 19 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकता है। इसके साथ ही नार्थ महाराष्ट्र में महायुति को 18 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महाविकास अघाड़ी के खाते में 09 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। बाकी अन्य के खाते में एक सीट जाने की संभावना है। नार्थ महाराष्ट्र में कुल 36 सीटें हैं।

वेस्ट महाराष्ट्र में कौन भारी?
पश्चिम महाराष्ट्र को लेकर C Voter के एग्जिट पोल में महाविकास अघाड़ी को सबसे ज्यादा सीटें दी गई हैं। पश्चिम महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को कुल 44 प्रतिशत वोट मिल सकता है। महायुति को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि 18 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकता है। इसके साथ ही पश्चिम महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी को 34 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महायुति के खाते में 25 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। बाकी अन्य के खाते में 4 सीट जाने की संभावना है। पश्चिम महाराष्ट्र में कुल 70 सीटें हैं।

विदर्भ में कौन भारी?
सी वोटर के एग्जिट पोल में विदर्भ के चुनाव में महायुति को सबसे ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है। सी वोटर के एग्जिट पोल में महायुति को 41 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है जबकि महाविकास अघाड़ी को 40 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं 19 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकता है। इसके साथ ही विदर्भ में महाविकास अघाड़ी को 23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महायुति के खाते में 18 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। बाकी अन्य के खाते में जाने की संभावना है। विदर्भ में कुल 60 सीट हैं।

कोंकण में किसका दबदबा?
सी वोटर के एग्जिट पोल में कोंकण में एनडीए को सबसे ज्यादा वोट मिलने की संभावना है। सी वोटर के एग्जिट पोल में महायुति को 45 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है जबकि महाविकास अघाड़ी को 37 प्रतिशत वोट से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं 18 प्रतिशत वोट अन्य के खाते में जा सकता है। इसके साथ ही विदर्भ में महायुति को 20 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। वहीं महाविकास अघाड़ी के खाते में 08 सीटें जाने की संभावना जताई गई है। बाकी अन्य के खाते में 2 सीटें जाने की संभावना है। कोंकण में कुल 39 सीट हैं।

मुंबई में किसको बढ़त
सी वोटर के एग्जिट पोल में मुंबई में महायुति का मैजिक चलता दिख रहा है। सी वोटर के एग्जिट पोल में 49 प्रतिशत वोटर महायुति को वोट दे सकते हैं। वहीं महाविकास अघाड़ी को कुल 37 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में 14 प्रतिशत वोट मिल सकता है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...