11.3 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यकैबिनेट मंत्री संजय निषाद को कोर्ट से राहत, गैरजमानती वारंट निरस्त

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को कोर्ट से राहत, गैरजमानती वारंट निरस्त

Published on

गोरखपुर

कसरवल कांड मामले में यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद बुधवार को न्यायालय में उपस्थित हुए। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगन्नाथ एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रभाष त्रिपाठी के न्यायालय में वारंट निरस्त करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने पर्याप्त आधार पाते हुए उनके विरुद्ध जारी गैर जमानतीय वारंट निरस्त कर दिया। हालांकि अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया था।

मंगलवार की शाम कसरवल कांड मामले में बस्ती आरपीएफ की टीम मंत्री डॉ. संजय निषाद के घर समन लेकर पहुंची। जिला एवं सत्र न्यायालय गोरखपुर के सीजेएम कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट ने भी समन जारी किया था। आरपीएफ बस्ती की टीम समन तामील कराना चाहती थी। इसी मंशा से टीम पादरीबाजार स्थित कैबिनेट मंत्री के आवास भी गई थी लेकिन मंत्री वहां नहीं मिले। आरपीएफ टीम ने समन को उनके घर के बाहर दीवार पर चस्पा कर दिया था। आरपीएफ बस्ती इंस्पेक्टर एसके मिश्रा ने इस बाबत बताया था कि डॉ. संजय को एमपी-एमएल कोर्ट नंबर दो में बुधवार को ही हाजिर होना है।

डॉ. संजय निषाद बुधवार की सुबह ही कचहरी पहुंच गए। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जगन्नाथ एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/विशेष न्यायाधीश एमपीएमएलए कोर्ट प्रभाष त्रिपाठी के न्यायालय में वारंट को निरस्त करने के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय ने इस मामले के साक्ष्यों का अवलोकन किया। पर्याप्त आधार होने पर न्यायालय ने डा. संजय के खिलाफ जारी गैर जमानतीय वारंट निरस्त कर दिया। एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन के मामले में अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी। फिलहाल प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. संजय निषाद को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है।

वर्ष 2015 में कसरवल में रोकी गई थी रेलवे ट्रैक
सरकारी नौकरी में निषादों को 5 फीसदी आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर वर्ष 2015 में भीड़ ने संतकबीरनगर के कसरवल में बवाल किया था। आंदोलनकारी व पुलिस-प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। बवाल के दौरान एक युवक की मौत हो गई थी। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने रेलवे ट्रैक बाधित कर दिया था। आरोप तो यहां तक है कि रेल की पटरियां उखाड़ दी गई थीं। इससे ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया था। इस मामले में आरपीएफ बस्ती-संतकबीरनगर ने भी मुकदमा दर्ज कराया था। इसकी सुनवाई गोरखपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट नंबर दो में चल रही है।

अधिवक्ता पर मुकदमे के विरोध में कार्य बहिष्कार
दीवानी कचहरी के एक अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट ने बुधवार की सुबह बैठक की। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया था। अधिवक्ताओं ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से खुद को विरत रखा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...