11.1 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeराज्यजश्न तो जीत का होता है… अखिलेश यादव ने पाकिस्तान के साथ...

जश्न तो जीत का होता है… अखिलेश यादव ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर कसा तंज, BJP ने उठाया सवाल

Published on

लखनऊ:

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव एक बार फिर से भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर जश्न मनाने को लेकर सवाल उठाया। इसके बाद भाजपा ने अखिलेश की मानसिकता पर निशाना साधा है। तीन दिन एयर स्ट्राइक के बाद युद्धविराम चल रहा है।

अखिलेश यादव ने एक दिन पहले बयान देते हुए कहा था कि आखिरकार हमारी सीमाएं इतनी सुरक्षित क्यों नहीं हैं? कोई भी हमारी सीमाएं के अंदर घुस न पाए। सरकार को जनता को यह भरोसा दिलाना चाहिए कि अब कभी हमला नहीं होगा। भाजपाई पूरी तरह से झूठ का भंडार है।

सपा नेता अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा अपने फूट, चूक और लूट के लिए जानी जाएगी। यही एक भाजपाई लोग हजारों किलोमीटर तिरंगा के लिए चले थे। अब कुछ किलोमीटर भी तिरंगा के लिए नहीं चल पा रहे हैं। जश्न जीत का होता है, सीज का नहीं। गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से स्थिति तनावपूर्ण है।

अखिलेश ने कहा- सरकार अपनी सीमाओं को इतना मजबूत क्यों नहीं कर देती कि अगली बार चूक की कोई गुंजाइश ना हो। सरकार कह रही है कि अगली बार मुंह तोड़ जवाब देंगे। क्या यह सरकार फिर हमले की तैयारी कर रही है? उन्होंने कहा कि जनता जागरूक और समझदार है। इस बार सबक सिखाएगी जो इनकी चूक हुई है, इस बार चुनाव हराएगी और भारतीय जनता पार्टी के लोग बचने वाले नहीं हैं।

Latest articles

महंगाई का झटका: भोपाल समेत मप्र में CNG ₹3 महंगी, दो महीने में ₹5 तक बढ़े दाम

​शनिवार रात से लागू हुईं नई दरें, भोपाल में अब ₹93.75 प्रति किलो पहुंचे...

​भोपाल में दर्दनाक हादसा: तीसरी मंजिल से गिरकर पशु चिकित्सक की पत्नी की मौत

​निशातपुरा के संजीव नगर कॉलोनी की घटना, फोन पर बात करने के दौरान बिगड़ा...

भोपाल में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर पर हथौड़े से हमला कर खुदकुशी की कोशिश

​पिपलानी थाना क्षेत्र के सोनागिरि की घटना ​भोपाल। पिपलानी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक...

पर्यटन यात्रा और होटल प्रबंधन सहित सभी पारंपरिक विषयों में सहशिक्षा अध्ययन सुविधा

वाणिज्य और राजनीतिविज्ञान में पीएच डी हेतु शोध केन्द्र भोपाल। बाबूलाल लाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर...

More like this

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...