19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: 6 साल से छात्रा के साथ लिव इन में था शिक्षक,...

छत्तीसगढ़: 6 साल से छात्रा के साथ लिव इन में था शिक्षक, अनबन हुई तो कर दी हत्या, फिर जला दिया शव

Published on

कोरबा,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि शिक्षक अपने से आधी से भी कम उम्र की आदिवासी छात्रा के साथ लीव इन में रह रहा था. वहीं, जब रिश्ते में कड़वाहट आई तो उसने उसकी हत्या कर दी और शव भी जला दिया. फिलहाल पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल, कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पहले रावा गांव के नजदीक राम टोक पहाड़ पर एक महिला की अधजली लाश बरामद की गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो मृतका की पहचान 28 वर्षीय शशि कला के रूप में हुई. शशि कला ग्राम लाद की निवासी थी, जिसका विवाह लगभग छह वर्ष पूर्व हुआ था. लेकिन विवाह के 15 दिनों के भीतर ही वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी और फिर अपने पूर्व शिक्षक मिलन दास के साथ कटघोरा में किराए के मकान में लीव इन में रहने लगी थी.

शशिकला को हाई स्कूल में पढ़ाता था शिक्षक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नितेश ठाकुर के मुताबिक मिलन दास एक शिक्षक है. शशि कला को वह हाईस्कूल में पढ़ाता था. पढ़ाने के दौरान ही उसने शशिकला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे. बाद में उसने शशि का विवाह कराया, लेकिन वह 15 दिन में ही ससुराल छोड़कर वापस आ गई और मायके जाने की जगह मिलन दास के साथ कटघोरा में एक किराए के मकान में रहने लगी थी.

पुलिस के अनुसार कुछ ही दिनों बाद दोनों के रिश्तों में खटास आ गई. उनके बीच अक्सर विवाद होने लगा. अंततः 27 फरवरी को हुए झगड़े में मिलन दास (60) ने शशि कला (28) को पीट-पीट कर मार डाला. हत्या के बाद, मिलन दास ने शव को गाड़ी में रखा और पाली थाना क्षेत्र में रावा गांव के नजदीक राम टोक पहाड़ पर ले जाकर जलाने का प्रयास किया. हालांकि, लाश पूरी तरह जल नहीं पाई.

ऐसे हुई शिनाख्त
पाली थाना पुलिस ने कोटवार की सूचना पर शव बरामद किया तो वह पहचान में नहीं आ रही थी. जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदा महिलाओं के संबंध में जानकारी एकत्र करना शुरू किया. इसी दौरान ग्राम लाद निवासी अशोक गोंड ने कटघोरा थाना में अपनी बहन शशिकला नामक एक युवती (28) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. बाद में जब पाली थाना क्षेत्र में पहाड़ पर मिली युवती की अधजली लाश की पहचान के लिए मृतका के हाथ में पहने गए ब्रेसलेट और अन्य चीजें दिखाई गईं, तो अशोक ने तुरंत उसे पहचान लिया.

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि शशिकला का भाई अशोक गोंड अक्सर कटघोरा जाकर अपनी बहन से मिला करता था. तीन दिन पहले भी वह अपनी बहन से मिलने गया था, लेकिन वह नहीं मिली. जब उसने मिलन दास से अपनी बहन के संबंध में पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जताई. इसके बाद जब अशोक गोंड ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही, तो मिलन दास ने बदनामी होने का डर दिखाकर उसे रोकने की कोशिश की. बावजूद इसके अशोक गोंड ने पुलिस को अपनी बहन के लापता होने की सूचना दे दी, जिसके बाद इस हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ.

मृतिका की पहचान होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिक्षक मिलन दास को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में मिलन दास, पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन लगातार जांच और पूछताछ के बाद उसने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और शव को नष्ट करने के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. साथ ही पुलिस ने मिलन दास को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

हैदराबाद इन्वेस्टर कनेक्ट में छत्तीसगढ़ को मिले 9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 7,800 युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में औद्योगिक निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक...

राजस्थान के किसानों को बड़ी राहत: सीएम भजनलाल शर्मा ने गेहूं खरीद की अवधि 19 जून तक बढ़ाई

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने प्रदेश के...

नीति आयोग की बैठक में भगवंत मान ने उठाए पंजाब के मुद्दे, स्पेशल कैटेगरी स्टेटस की मांग

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नीति आयोग की बैठक में राज्य...