11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़: फ्री फायर गेम खेल रहे युवक की हत्या, नाबालिग समेत 4...

छत्तीसगढ़: फ्री फायर गेम खेल रहे युवक की हत्या, नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Published on

दुर्ग,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम पन्हड़ा (पाटन) में फ्री फायर गेम खेल रहे 17 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. मामले में अमलेश्वर थाना पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू और बाइक जब्त की है. पुलिस ने हत्या के चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

पाटन प्रभारी एसडीओपी हरीश पाटिल ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 24 दिसंबर 2024 की रात करीब 12 बजे कुछ लोगों ने ग्राम पन्हड़ा निवासी पवन यादव (16) पुत्र उमेश यादव की हत्या कर दी थी. उसका खून से लथपथ शव सोसायटी के पास पड़ा मिला था. अमलेश्वर थाने में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. त्रिनयन ऐप की मदद से आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.

घटना वाली रात 12.15 बजे चार युवक बाइक पर दिखे. संदेह के आधार पर नवीन नामक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी नवीन की सूचना पर आरोपी लोचन सिंधोरे उर्फ ​​बंटी और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. प्रभारी एसडीओपी पाटिल ने आगे बताया कि 24 दिसंबर को ग्राम पन्हड़ा में आरोपी नवीन अपने दोस्तों के साथ बाइक से मेले में गया था. रात करीब 9.30 बजे ग्राम पंचायत पन्हड़ा के पास गांव के युवकों से उनका विवाद हो गया.

वे वहां से वापस आ गए और बाद में चाकू लेकर बदला लेने फिर गए. सीसीटीवी में दिखे आरोपी हरीश पाटिल ने बताया कि नवीन, लोचन और दो नाबालिग मेले में गए थे. मारपीट करने वाला युवक नहीं मिला. चारों बाइक से पन्हड़ा पहुंचे. सोसायटी के पास गए. वहां उन्होंने उमेश यादव से पूछा कि भाई क्या कर रहे हो. उसने कहा कि मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेल रहा हूं.

इसके बाद नवीन ने मोबाइल मांगा. उमेश ने उनसे कहा कि तुम शराब पीकर आए हो, भाग जाओ यहां से मैं मोबाइल नहीं दूंगा. जब उन्होंने उससे मोबाइल छीनने की कोशिश की तो उमेश ने उनके साथ गाली-गलौज की. फिर नवीन ने जेब से चाकू निकाला और उमेश की हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस ने हत्या में शामिल सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...