5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeराज्ययोगी के शहर में कांड कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भंडाफोड़,...

योगी के शहर में कांड कर रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का भंडाफोड़, कॉलेज में छात्रों से रकम ऐंठ कराया फर्जी प्रवेश

Published on

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के गृहक्षेत्र गोरखपुर में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MMMUT) में फर्जी तरीके से 40 छात्रों को प्रवेश दिलाने वाला चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी, जो बाद में प्रमोट होकर लिपिक बन गया। बुधवार को कैंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामूली सा दिखने वाला या शख्स बेहद शातिर है, जिसने देश की प्रतिष्ठित संस्था में 40 छात्रों को फर्जी तरीके से प्रवेश दिला दिया और करोड़ों रुपए हड़प लिए।

बता दे की मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सत्र 2020-21 और 21-22 के दौरान 40 छात्र-छात्राओं ने फर्जी कागजात के जरिए प्रवेश लिया था। प्रशासन ने 10 जनवरी 2023 को इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया तो इसके पीछे संस्थान में कार्यरत बेलीपार थाना क्षेत्र का रहने वाला मास्टरमाइंड रवि मोहन श्रीवास्तव का नाम सामने आया, जो 2006 में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर भर्ती हुआ था और बाद में 2009 में परीक्षा देकर बाबू बन गया।

प्रवेश की सूची इसी के टेबल से आगे बढ़ती थी। इसका फायदा उठाते हुए उसने काउंसलिंग के बाद सूची में नीचे छात्रों का नाम बढ़ा दिया था। इसके बदले उसने प्रत्येक छात्र से 5 लाख रुपये भी वसूले थे। 40 छात्रों के हिसाब से कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप इस क्लर्क पर लगा था।

एसएसपी के निर्देश के बाद कैंट पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच रिपोर्ट पेश करने के बाद 3 अन्य शिक्षकों और पांच कर्मचारियों पर कार्य मे लापरवाही का आरोप भी पाया गया था, जिनमें से उक्त लिपिक भी शामिल है। साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिपिक राम मोहन श्रीवास्तव को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इस बारे में एसपी सिटी अभिनव त्यागी का कहना है कि आरोपी को साक्ष्य के आधार पर कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। साक्ष्य और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लिपिक द्वारा कुछ लोगों के नाम भी लिए गए हैं, उनसे भी पूछताछ जारी है। गिरफ्तार किए गए लिपिक पर छात्रों से प्रवेश के नाम पर कुल दो करोड़ 70 लाख रुपए हड़पने का आरोप है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...