11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसीएम और गृहमंत्री ने शहीद जवानों की अर्थी को दिया कंधा, परिजनों...

सीएम और गृहमंत्री ने शहीद जवानों की अर्थी को दिया कंधा, परिजनों से मिले तो हो गए भावुक

Published on

रायपुर

बीजापुर नक्सली हमले में घायल जवानों का अंतिम संस्कार मंगलवार को उनते पैतृक गांवों में किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी दंतेवाड़ा के कारली पुलिस लाइन में पहुंच कर शहीद जवानों तो श्रद्धांजलि दी। सीएम ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद जवानों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढाढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कदम पर राज्य सरकार उनके साथ है।

सीएम ने जवानों की अर्थी को दिया कंधा
सीएम विष्णुदेव साय और राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा ने शहीद जवानों की अर्थी को कंधा दिया। इस दौरान दोनों नेता भावुक नजर आए। मुख्यमंत्री साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप ने शहीद जवान बामन सोढ़ी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया। साथ ही अन्य शहीद जवानों एवं वाहन चालक के पार्थिव शव को उनके गृह ग्राम रवाना किया गया।

जवानों की शहादच व्यर्थ नहीं जाएगी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किया गया कायराना हमला न केवल हमारे जवानों पर, बल्कि लोकतंत्र और शांति के मूल्यों पर प्रहार है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि किसी भी हाल में हिंसा और आतंक को सहन नहीं किया जाएगा। हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति स्थापित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मार्च 2026 तक प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त होकर ही रहेगा।

भावुक परिजनों से भी मिले सीएम
दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में शहीदों के परिजन भी पहुंचे थे। अपने बहादुर सपूतों का शव देखकर हर कोई भावुक हो गया। परिजनों को भावुक देख सीएम विष्णुदेव साय और डेप्युटी सीएम विजय शर्मा ने शहीदों के परिजनों से मुलाकात की।

सोमवार को हुआ था हमला
बता दें कि बीजापुर जिले के कुटरू क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से डीआरजी के 8 जवान सहित एक वाहन चालक शहीद हो गए थे। नक्सलियों के द्वारा लगाया गया आईईडी इतना धमाकेदार था कि गाड़ी के टुकड़े 25 फीट ऊंचे पेड़ पर लटके मिले थे।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...