11.3 C
London
Saturday, February 21, 2026
Homeराज्यमणिपुर में शांति बहाली के लिए CM बीरेन सिंह की पहल, नागा...

मणिपुर में शांति बहाली के लिए CM बीरेन सिंह की पहल, नागा समुदाय के धार्मिक नेताओं से की ये अपील

Published on

नई दिल्ली,

मणिपुर में हाल के समय में अस्थिरता और संकट के लगातार बढ़ते हुए हालातों को देखते हुए, मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने नागा समुदाय के नेताओं को शांति स्थापित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाने की अपील की है. सेनापति जिले के मराम क्षेत्र में आयोजित 42वें मरालुई करलीमई स्विजोइकंग (एमकेएस) महासम्मेलन में बोलते हुए, मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वर्तमान समस्याओं के समाधान और शांति की बहाली के लिए एक तीसरे पक्ष की जरूरत है. उन्होंने कहा, “चर्च और सामुदायिक नेताओं को अब जिम्मेदारी लेनी होगी, ताकि राज्य में शांति स्थापित की जा सके.”

बीरेन सिंह ने आगे कहा कि मणिपुर सरकार संविधान और नियमों के तहत समस्याओं का समाधान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “जो कुछ भी हुआ है, वह पुरानी बातें हैं. अब समय है कि हम पिछली गलतियों को भूलकर शांति की राह पर लौटें. राज्य के सभी निवासियों की एकजुटता और सामूहिक प्रयासों की जरूरत है. मुख्यमंत्री ने कहा कि वह सरकार की ओर से शांति कायम के लिए हर आवश्यक कदम उठाने को तैयार हैं और उन्हें समुदाय के समर्थन की दरकार है.

मुख्यमंत्री ने 90 के दशक के विवाद का दिया उदाहरण
मुख्यमंत्री ने 90 के दशक के कुकी और नागा संघर्षों का उदाहरण देते हुए कहा कि उस समय भी समाधान निकालने की कोशिश की गई थी, और अब एक बार फिर से वह नागा नेताओं और समुदाय के समर्थन की अपेक्षा रखते हैं. बीरेन सिंह ने समुदाय से अनुरोध किया कि शांति की कोशिशों पर कुछ नतीजे पर पहुंचा जा सके.

सरकार किसी भी समुदाय के खिलाफ नहीं!
मुख्यमंत्री ने कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में जनसंख्या में हो रही असामान्य वृद्धि का जिक्र किया और बताया कि इस पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है. उन्होंने यह भी ज़ोर दिया कि सरकार किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है और सभी कदम राज्य के युवाओं और स्थानीय समुदायों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे हैं. अवैध अप्रवासियों की पहचान के माध्यम से सरकार का स्थानीय समुदायों की संख्या को बनाए रखना है. बीरेन सिंह ने समुदाय से अपील की कि उनकी मंशा को गलत न समझा जाए और आपसी सहयोग से शांति बहाल की जाए

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वायुसेना अधिकारियों से एरोबेटिक शो की तैयारियों की ली जानकारी

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित होने वाले सूर्यकिरण और सारंग एरोबेटिक शो...

करोंद मंडी में ‘नाप-तौल’ विभाग का छापा 21 व्यापारियों पर केस

भोपाल राजधानी की करोंद गल्ला एवं सब्जी मंडी में उपभोक्ताओं के साथ कम तौल की...

ठेले पर स्कूटी-सिलेंडर रखकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

भोपाल प्रदेश में पेश किए गए बजट और बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस...

हेमंत कटारे ने दिया उप नेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा

भोपाल अटेर से कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने मध्य प्रदेश विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...