15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यहेलिकॉप्टर में थे सीएम नीतीश और उड़ने लगा टीन शेड, लैंडिंग के...

हेलिकॉप्टर में थे सीएम नीतीश और उड़ने लगा टीन शेड, लैंडिंग के दौरान बाल-बाल बचे बिहार सीएम

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को बाल-बाल बचे। नालंदा जिले के राजगीर में उनके हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के समय टीन शेड (करकट) उड़ने लगा। वीडियो देखने से लग रहा है कि दो-दो टीन के शेड उड़ रहे थे। हेलिकॉप्टर से महज कुछ दूरी पर ये सब हो रहा था। ये हादसा तब हुआ जब मुख्यमंत्री एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना से हेलिकॉप्टर से राजगीर पहुंचे थे। गनीमत रही कि टीन का टुकड़ा हेलिकॉप्टर से दूर गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारी भी सहम गए। हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई, लेकिन इस घटना ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही उजागर कर दी।

सीएम नीतीश की सुरक्षा में भारी चूक
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार सुबह पटना से हेलिकॉप्टर से राजगीर के लिए रवाना हुए थे। राजगीर में जब हेलिकॉप्टर लैंड कर रहा था, तो उसके पास रखा टीन शेड हवा में उड़ गया। यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी घबरा गए। हेलिकॉप्टर जब नीचे उतरता है तो हवा की गति बहुत तेज होती है। इस वजह से आसपास रखी हल्की चीजें उड़ने लगती हैं। राजगीर में नीतीश कुमार के हेलिकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान भी ऐसा ही हुआ।

हैलीपैड के पास उड़ने लगा करकट
इस घटना से प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यक्रम पहले से तय था। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी भी की थी। फिर भी हेलीपैड के पास टीन का शेड क्यों नहीं हटाया गया, यह एक बड़ा सवाल है। एक अधिकारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के उतरते समय हवा का दबाव बहुत ज्यादा होता है। इसलिए आसपास की चीजें उड़ने लगती हैं। जब सबकुछ मालूम था तो सावधानी क्यों नहीं बरती गई।

टीन शेड हेलिकॉप्टर से टकरा जाता तो…
इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा और हेलीपैड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अगर, टीन का शेड हेलिकॉप्टर से टकरा जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीएम की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर स्थित स्पोर्ट्स एकेडमी में नवनिर्मित अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इनडोर हॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल समेत अन्य खेलों के कोर्ट का उद्घाटन किया। इस खेल अकादमी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक विकसित किया गया है।

Latest articles

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...