रायपुर
मानसून सीजन से पहले शुद्ध पेयजल सुनिश्चित करने के लिए सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को नलकूपों, हैंडपंपों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। साफ सफाई और क्लोरीन छिड़काव के भी निर्देश दिए हैं।
सीएम साय ने निर्देश देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आगामी मानसून सीजन के मद्देनजर लोगों को स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश के सभी नलकूपों, हैंडपंपों को दुरुस्त करने, उसके साफ-सफाई और क्लोरीन के छिड़काव के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
वर्षाजनित बीमारियों से बचाव के लिए प्रदेश के सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य केन्द्रों में सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
राज्य में संक्रामक बीमारियों की दृष्टि से संवेदनशील गांवों और इलाकों में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा लगातार निगरानी रखी जानी चाहिए।
