14.3 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यकलेक्टर—एसडीएम ने जनपद सहित कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर—एसडीएम ने जनपद सहित कई कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

Published on

– नदारद कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

पेंड्रा।

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की कलेक्टर लीना मंडावी ने शुक्रवार को एसडीएम, जनपद, आरईएस, बीईओ, लोक निर्माण, कृषि, एकीकृत बाल विकास कार्यालयों और होम्योपैथी एवं समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया और मरवाही अनुविभाग में लंबित राजस्व प्रकरणों को 19 जून के पहले निराकृत करने के निर्देश दिए।

वहीं उन्होंने कार्यालय से नदारद कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कोर्ट में पंजीकृत राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने समक्ष में कम्प्यूटर ऑन कराकर स्वयं दर्ज राजस्व प्रकरणों का अवलोकन किया। उन्होंने बड़ी संख्या में प्रकरण लंबित होने पर नराजगी व्यक्त करते हुए आरबीसी-छह-चार, सीमांकन, भूमि सुधार, वन अधिकार पट्टा सहित विभिन्न लंबित प्रकरणों को 19 जून के पहले निराकृत करने के निर्देश दिए।

लापरवाही की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई
उन्होंने नकल शाखा में नकल पंजी का अवलोकन किया और कहा कि नकल के लिए किसानों को घुमाएं नही। नकल देने में किसी तरह की कोताही या लापरवाही की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं में कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और कार्यालयीन समय पर अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के नाम के कालम के प्रश्न चिन्ह लगाया और उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के लिए एसडीएम को निर्देश दिए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...