8.3 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराज्यसोनिया से संजय दत्त तक, हिमाचल में होंगे कांग्रेस के 40 स्टार...

सोनिया से संजय दत्त तक, हिमाचल में होंगे कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

Published on

शिमला

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को वोटिंग होगी जबकि 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे। बीजेपी के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका की तिगड़ी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और जी-23 गुट के नेता आनंद शर्मा का नाम भी शामिल है।

हिमाचल प्रदेश के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहले सोनिया गांधी का नाम है। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत और भूपेश बघेल का नाम शामिल है। लिस्ट में राजस्थान के पूर्व डेप्युटी सीएम सचिन पायलट, राजीव शुक्ला, मुकुल वासनिक, दीपेंदर हुड्डा, पवन खेड़ा, श्रीनिवास बीवी और प्रताप सिंह बाजवा के नामों का भी जिक्र है।

जी 23 के नेता भी करेंगे प्रचार
कांग्रेस की लिस्ट में जी 23 गुट के नेता भी शामिल हैं। आनंद शर्मा, राज बब्बर और भूपिंदर सिंह हुड्डा हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के लिए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन और अभिनेता संजय दत्त भी चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे। इनके अलावा कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत, गुरकीरत सिंह कोटली, अमरिंदर सिंह बरार, अल्का लांबा के नाम शामिल हैं।

कल बीजेपी ने जारी की थी लिस्ट
इससे पहले बीजेपी ने शुक्रवार को 40 सदस्यों वाली स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का भी नाम शामिल है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...