8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यअडानी के धारावी प्रोजेक्ट में कांग्रेस नेता राहुल की एंट्री...मुंबई के दौरे...

अडानी के धारावी प्रोजेक्ट में कांग्रेस नेता राहुल की एंट्री…मुंबई के दौरे पर पहुंचे

Published on

मुंबई

धारावी पुर्नवास परियोजना को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी आज मुंबई के दौरे पर पहुंचे हैं। राहुल गांधी धारावी में लोगों से मुलाकात करेंगे और अडानी समूह की पुनर्विकास साइट का भी दौरा करेंगे। जहां काम चल रहा है। विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने धारावी का मुद्दा उठाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस धारावी रीडेवलपमेंट को एशिया का सबसे बड़ा घोटाला बताती आई है। धारावी के रीडेवलपमेंट के लिए अडानी समूह ने बोली लगार 5,069 करोड़ रुपये में बोली लगाकर टेंडर हासिल किया है। मुंबई पहुंचने पर राहुल गांधी का महाराष्ट्र के नए प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल, मुंबई अध्यक्ष और सांसद डॉ. वर्षा गायकवाड़ के साथ विधानसभा में कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार ने स्वागत किया।

अडानी पर फिर बोल सकते हैं हमला राहुल गांधी
ऐसे समय पर मुंबई दौरे पर आ रहे हैं, जब राज्य का बजट सत्र चल रहा है। इससे पहले वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के अंतिम दिन मुंबई आए थे। बीकेसी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने धारावी प्रोजेक्ट को लेकर अडाणी और बीजेपी को घेरा था. राहुल ने कहा कि धारावी का भविष्य सेफ नहीं है. इस प्रोजेक्ट से धारावी की जनता को नुकसान होगा। राहुल गांधी ने तब पोस्टर वॉर किया था। जिसमें धारावी का नक्शा बना था। इसे दिखाते हुए राहुल ने कहा था कि अरबपति चाहते हैं कि मुंबई की जमीन उनके हाथ में चली जाए। तब उन्होंने कहा था कि अनुमान है कि एक अरबपति को एक लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसे लेकर बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस की ओर से अडानी को दिए गए ठेके की पोल खोली थी। अब राहुल के धारावी में दाखिल होने के बाद फिर धारावी को लेकर सियासी घमासान छिड़ने के आसार हैं। वह फिर से अडानी पर हमला बोल सकते हैं।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...